Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया गया भव्य स्वागत
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदे  Published by: Deepak Yadav , Date: 29/12/2025 02:27:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदे
  • Published by: Deepak Yadav ,
  • Date:
  • 29/12/2025 02:27:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के माननीय नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में माननीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के गाजियाबाद में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा महानगर द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के माननीय नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं भारत सरकार में माननीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी जी के गाजियाबाद में प्रथम आगमन पर रविवार को भाजपा महानगर द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। यूपी गेट स्थित मैक्स हॉस्पिटल के सामने तथा एनएच-24 पर इनमेंटेक कॉलेज के निकट आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा एवं बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। यह कार्यक्रम भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया जी के आह्वान एवं भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्वागत स्थलों पर भव्य मंच सुसज्जित रहे और कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज चौधरी जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “गाजियाबाद की संगठनात्मक शक्ति और कार्यकर्ताओं का जोश यह दर्शाता है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में अग्रसर है।” क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेन्द्र सिसोदिया जी ने कहा कि “गाजियाबाद महानगर द्वारा किया गया यह भव्य स्वागत संगठन की मजबूती और अनुशासन का प्रमाण है। भाजपा का कार्यकर्ता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।” महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष का यह स्वागत हर कार्यकर्ता के सम्मान का प्रतीक है। महानगर संगठन पूरी एकजुटता के साथ पार्टी के संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए तत्पर है।”

कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा ने कहा कि “गाजियाबाद की धरती से जो उत्साह दिखाई दिया है, वह आने वाले समय में भाजपा की ऐतिहासिक विजय का संकेत है।” राज्य मंत्री श्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष का यह स्वागत यह साबित करता है कि संगठन और सरकार के प्रति जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर ने कहा कि “गाजियाबाद का यह आयोजन भाजपा की संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का जीवंत उदाहरण है। पूर्व महापौर श्री आशु वर्मा ने कहा कि “आज का स्वागत कार्यक्रम यह दर्शाता है कि भाजपा का कार्यकर्ता हर परिस्थिति में संगठन के साथ खड़ा है।” पूर्व महापौर श्रीमती आशा शर्मा ने कहा कि “महानगर की मातृशक्ति और कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया है। विधायक श्री अजीत पाल त्यागी ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा और गाजियाबाद विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”

विधायक श्री संजीव शर्मा ने कहा कि “कार्यकर्ताओं का यह जोश और समर्पण आगामी चुनावों में भाजपा को अभूतपूर्व सफलता दिलाएगा।” क्षेत्रीय महामंत्री श्री विकास अग्रवाल ने कहा कि “यह भव्य स्वागत भाजपा के सांगठनिक विस्तार और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता का प्रमाण है। गाजियाबाद संगठन आने वाले समय में प्रदेश में एक आदर्श मॉडल बनेगा।” पूर्व क्षेत्रीय मंत्री श्री अजय शर्मा ने कहा कि “प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर उमड़ा जनसैलाब यह दर्शाता है कि भाजपा की नीतियों पर जनता का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है।”
कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चों के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। कार्यक्रम में मंचासीन नेतागण में प्रदेश महामंत्री पश्चिम प्रभारी सुभाष यदुवंशी, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, सरदार एस.पी. सिंह, अजय शर्मा, महेश अग्रवाल, गोविंद चौधरी, विधायक अजीत पाल त्यागी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक दिनेश गोयल, राहुल चौधरी डैनी, राजीव त्यागी, संजय कश्यप, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा, साहब सिंह सिरोही, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम की सफलता के लिए भाजपा महानगर टीम, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा-प्रकोष्ठों, प्रकल्पों के अध्यक्षों, पार्षदगण एवं सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय सहयोग रहा।


Featured News