-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्लास्टिक प्रदूषण, सफाई और वृक्षारोपण समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू ने सौंपा ज्ञाप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: किसानों और आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। संगठन ने प्लास्टिक प्रदूषण पर प्रभावी रोक, बेहतर सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या के समाधान, वृक्षारोपण के बाद पौधों की देखभाल तथा स्मार्ट गांव विकसित करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। भाकियू (टिकैत) के जिला प्रवक्ता मोहम्मद इकबाल एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने एससीएम प्रथम संत कुमार उपाध्याय को प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि प्लास्टिक, पॉलीथिन, थर्माकोल, प्लास्टिक की बोतलों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। यह कचरा नालियों, खेतों और नदियों में जमा होकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ-साथ कृषि भूमि की उर्वरता भी प्रभावित हो रही है। संगठन ने सरकार से मांग की कि प्लास्टिक उत्पादों के स्थान पर पर्यावरण-अनुकूल और शीघ्र नष्ट होने वाले विकल्पों को बढ़ावा दिया जाए। साथ ही नागरिकों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में बरेली के मोहनपुर नकटिया स्थित ख्वाजानगर कॉलोनी तथा जनता इंग्लिश इंटर कॉलेज के आसपास लंबे समय से बनी जलभराव और सफाई व्यवस्था की समस्या का भी उल्लेख किया गया। संगठन ने मांग की कि इन क्षेत्रों में नालियों और नालों की नियमित सफाई कराकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव से राहत मिल सके। इसके अलावा भाकियू (टिकैत) ने वृक्षारोपण अभियानों को अधिक प्रभावी बनाने के लिए पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और आवारा पशुओं से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए 'स्मार्ट सिटी' की तर्ज पर 'स्मार्ट गांव' विकसित करने का सुझाव भी दिया। भाकियू नेताओं ने कहा कि स्वच्छ वातावरण, हरियाली, बेहतर जल निकासी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी से ही स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण संभव है। उन्होंने प्रशासन से ज्ञापन में शामिल मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
