Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: भाकियू टिकैत बहेड़ी ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , Date: 16/07/2025 01:04:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mohammad Rehan ,
  • Date:
  • 16/07/2025 01:04:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े सभी किसानों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंप कर कई गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की

विस्तार

उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन टिकैत से जुड़े सभी किसानों ने मंगलवार को उप जिलाधिकारी बहेड़ी को ज्ञापन सौंप कर कई गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की बहेड़ी क्षेत्र का मुद्दा उठाते हुए किसान बोले क्षेत्र में आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौशाला बनाना अत्यंत आवश्यक है व बहेड़ी के नारायण नगला कताई मिल रोड पर ओवरलोडेड गाड़ियां खान की मिट्टी रेता लेकर चल रही है जिससे आए दिन दुर्घटना होती है जबकि शासन से अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग दोनों बंद है परंतु बहेड़ी में यह अवैध धंधा ज़ोरों पर है इसे तत्काल बंद कराया जाए और भी कई मुद्दे उठाते हुए जैसे कि केसर शुगर मिल बहेड़ी पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है, 

परंतु शासन प्रशासन द्वारा मिल के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है किसानों ने कहा जबकि किसानों को आर्थिक संकट के कारण कमर टूट चुकी है अतः केसर मिल के किसानों का तत्काल भुगतान किया जाए क्षेत्र में बिजली को लेकर भी कई समस्या जताई  व  बहेड़ी के सकलेन नगर में घरों के ऊपर से 11000 की लाइन जा रही है जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है विभाग के अधिकारीयों से शिकायत के बाद भी आज तक लाइन नहीं हटाई गई किसानों ने कहा यदि उक्त समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत धरना प्रदर्शन करेगी  प्रदेश महासचिव ठाकुर अनुज सिंह प्रदेश सचिव दानिश बाबा तहसील अध्यक्ष अमरपाल चौधरी अजीत चौधरी सार्थक संधू अनीश नदीम बिलाल करीम टिकैत व अन्य किसान मौके पर मौजूद रहे।