-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 17 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (टिकैत) का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी बरेली के माध्यम से 17 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर किसानों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में किसानों की फसलों के लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार सी-2 + 50% के आधार पर न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, मंडियों में किसानों के साथ हो रही कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने, उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी बहाल करने तथा निजी खाद विक्रेताओं की दुकानों पर रेट सूची एवं स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा बिजली व्यवस्था में सुधार, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान, सड़कों की मरम्मत, भू-अंश और फार्मर आईडी से संबंधित समस्याओं के समाधान, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा तथा किसानों से जुड़े विभिन्न मामलों में निष्पक्ष कार्रवाई की भी मांग की गई।
ज्ञापन में संगठन के कुछ पदाधिकारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने, राशन प्रणाली में कथित अनियमितताओं की जांच, भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर किसानों के हितों की रक्षा तथा छात्र आंदोलन पर हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग भी शामिल है।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों और आम जनता से जुड़े इन मुद्दों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो संगठन आगे आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर सुधीर बालियान पंकज कुमार शर्मा हाजी मो. इकबाल महाराज सिंह यादव सुनील यादव राकेश कुमार रशीद खान आदि लोग मौजूद रहे ।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
