-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मानसूनी बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर 53.450 मीटर दर्ज किया गया है। इसमें हर चार घंटे में लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गंगा का जलस्तर 53.450 मीटर दर्ज किया गया है। इसमें हर चार घंटे में लगभग एक सेंटीमीटर की वृद्धि हो रही है। जिला प्रशासन लगातार जलस्तर की निगरानी कर रहा है। प्रशासन ने गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों, नाविकों और घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नदी के तेज बहाव से दूरी बनाए रखें, गहरे पानी में न उतरें और बच्चों पर विशेष नजर रखें। साथ ही, सभी संबंधित विभागों को किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि प्रशासन द्वारा बताया गया कि घबराने जैसे कोईस्थिति नहीं है, लेकिन मानसून के दौरान जलस्तर में तेजी से बदलाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी को देखते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय रखा गया है और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
