-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में निशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज खत्री सभा रजिस्टर्ड मुरादाबाद द्वारा संचालित खत्री चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर दीनदयाल नगर मुरादाबाद द्वारा मुरादाबाद महानगर के नागरिकों की सुविधा हेतु आयोजित निशुल्क जां
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज खत्री सभा रजिस्टर्ड मुरादाबाद द्वारा संचालित खत्री चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर दीनदयाल नगर मुरादाबाद द्वारा मुरादाबाद महानगर के नागरिकों की सुविधा हेतु आयोजित निशुल्क जांच एवं परामर्श निशुल्क कैंप में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि खत्री चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर मुरादाबाद द्वारा महानगर के नागरिकों के लिए बहुत ही अच्छी व्यवस्था कर रखी गई है जिसके लिए सभी आयोजक वास्तव में बधाई के पात्र हैं आज इस निशुल्क कैंप में जिस प्रकार केंद्र के योग्य एवं कुशल डॉक्टरों द्वारा निशुल्क जांच एवं परामर्श नागरिकों को दिया जा रहा है, वास्तव में यह कार्य अत्यंत ही सराहनीय एवं सामाजिक कार्य है संस्था द्वारा महानगर के जरूरतमंद लोगों के लिए निशुल्क रूप से जांच एवं परामर्श दिया जाना भी हम सभी के स्वास्थ्य के लिए अत्यंत ही आवश्यक है मनोज गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि हम सभी को इस सामाजिक संस्था के सहयोग के लिए बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए तभी यह संस्था आने वाले समय में और अच्छा कार्य कर मुरादाबाद महानगर की जनता को स्वस्थ रखने में अपनी अग्रणी भूमिका प्रस्तुत करेगी इस अवसर पर मुरादाबाद महानगर के खत्री समाज के प्रमुख समाजसेवी श्याम खन्ना जी अजी भाई विपिन जी अजय कुमार गौरव कुमार आदि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: किसानों को मिली निःशुल्क मिनी किट, विधायक रत्नाकर मिश्र ने वितरित किए बीज
उत्तर प्रदेश: आवास से वंचित पात्रों ने डीएम से लगाई गुहार, निष्पक्ष जांच की मांग
बिहार: 12 ज्योतिर्लिंगों की पदयात्रा पर निकले अनुपम कुमार, देवघर से काशी विश्वनाथ की ओर बढ़े कदम
उत्तर प्रदेश: हरि मंदिर में गूंजा सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ, भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
उत्तर प्रदेश: चार दिन बाद बदला जला ट्रांसफार्मर, सरौली मार्केट में बहाल हुई बिजली
