Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: NEET UG में मीरजापुर की बेटी का कमाल, 601 अंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 21/07/2026 03:13:23 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 21/07/2026 03:13:23 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में शानदार सफलता हासिल कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद के छानबे क्षेत्र स्थित जिगना बारी गांव की होनहार बेटी आरुषि सिंह ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) में शानदार सफलता हासिल कर गांव, क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। आरुषि सिंह ने 720 में से 601 अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें जनरल कैटेगरी में ऑल इंडिया रैंक 9582 तथा महिला जनरल कैटेगरी में 4008वीं रैंक मिली है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और आरुषि को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। अपनी सफलता का श्रेय आरुषि ने अपने पिता धर्मेंद्र सिंह, माता ममता सिंह, दादा जय प्रताप सिंह तथा अपने गुरुजनों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत, अनुशासन और परिवार के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो सकी।

इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और आरुषि की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इनमें प्रेम बहादुर सिंह, राम सिंह, संजय सिंह, विनय प्रताप सिंह, छैल बहादुर सिंह, विभूतिभूषण सिंह (बबलू सिंह), मनोज उपाध्याय, अनूप उपाध्याय, महेंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू सिंह, महेश सिंह, पंच बहादुर सिंह, अजय सिंह, मोहन यादव एवं सुशील सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
आरुषि सिंह की यह सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।


Featured News