-
☰
उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र कल से शुरू कलश स्थापना के साथ हिंदू नववर्ष 2083 का शुभारंभ
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चैत्र माह में आने वाला वासंती पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस वर्ष 19 मार्च यानी कल बृहस्पतिवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा. इसी दिन सनातन परंपरा के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चैत्र माह में आने वाला वासंती पर्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है. इस वर्ष 19 मार्च यानी कल बृहस्पतिवार को कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र का शुभारंभ होगा. इसी दिन सनातन परंपरा के अनुसार नवसंवत्सर 2083, यानी हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होगी. नवरात्र के पहले दिन से ही श्रद्धालु नौ दिनों तक मां दुर्गा की उपासना, व्रत और विशेष पूजा- अर्चना करेंगे। मंदिरों और घरों में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि- विधान से पूजा की जाएगी। ज्योतिषों के अनुसार इस बार चैत्र नवरात्र शुभ योग और नक्षत्र में प्रारंभ हो रहा है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है. इस दौरान देवी उपासना, जप, तप और दान- पुण्य का विशेष महत्व होता है. नवरात्र के नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा कर सुख- समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। पंचांग के अनुसार प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6:51 बजे से प्रारंभ होगी. इसी दिन प्रात: काल शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाएगी। इसी दिन गुली काल मुहूर्त सुबह 9:06 बजे से 10:33 बजे तक रहेगा. इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:38 बजे से 12:24 बजे तक रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ समय माना जाता है। इसके अलावा चर, लाभ और अमृत मुहूर्त सुबह 10:33 बजे से दोपहर 2:57 बजे रहेगा, जिसमें कलश स्थापना और पूजा- अर्चना करना शुभ फलदायी माना गया है। नवरात्र को लेकर सोनभद्र जनपद मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में भी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। मंदिरों की साफ- सफाई और सजावट का कार्य किया जा रहा है। बाजारों में भी पूजा- सामग्री, नारियल, चुनरी, फल-फूल और माता के श्रृंगार की वस्तुओं की खरीदारी होने लगी है।
वेस्ट बंगाल: छोटी गंडक पर 19.24 करोड़ से बनेगा पक्का पुल, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
गुजरात: डांग के आमथवा गांव में प्राकृतिक खेती पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गुजरात: डांग के वासुणा में मौन साधना संग जीव-दया का अनोखा संगम
हरियाणा: संस्कार पाठशाला की गूंज हर गांव तक: बच्चों में शिक्षा संग संस्कार का संचार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र पर ‘विंध्य महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राठौर परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना