-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छत्रपति शिवाजी समिति ने मेधावी विद्यार्थियों का किया भव्य सम्मान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज समिति द्वारा शाम 6:00 बजे से मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश व सरस्वती वंद
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज समिति द्वारा शाम 6:00 बजे से मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान का समारोह आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर एवं गणेश व सरस्वती वंदना से हुई,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई•पी•सी•एच अध्यक्ष नीरज जी, एस•पी• ग्रामीण आकाश सिंह जी, एड• सुधीर गुप्ता जी, वी•पी• गुप्ता जी, सी•ओ• सिटी सुनिता जी, राजकुमार जादूगर जी, के•के• मिश्रा जी, डॉ पुष्पेंद्र कुमार जी, डाॅ मुकेश अग्रवाल, संजय, संयाल जी, संदीप जैन जी और श्रीमती जी कुमारी जी ने दीप प्रज्वलित किया। दीप प्रज्वलित करने के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को राष्ट्र सेवा एवं अपने जीवन को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए डॉ• एपीजे अब्दुल कलाम,कल्पना चावला,रोमन सैनी, सैफिन हसन आदि लोगों की छोटी-छोटी जीविका दिखाई गई। इसके बाद कार्यक्रम में आधे घंटे का एक मैजिक शो राजकुमार जादूगर जी द्वारा किया दिखाया गया, इसके बाद कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों एवं समिति के सम्मानित सदस्यों ने महानगर के उन मेधावियों को पुरस्कृत किया जिन्होंने यूपीएससी, यूपीपीसीएस, सी• ए•में रैंक हासिल करके महानगर का नाम रोशन किया है जिनमें ऋषभ शर्मा जी , श्रीजीत गंगवार जी, डा• दीपशिखा जी, सी•ए• शौर्य खुराना जी और फिर सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के 17 स्कूलों (शिरडी साइ पब्लिक स्कूल पीएमएस पब्लिक स्कूल,के•सी•एम•, आरएसडी अकैडमी, आर•आर•के पब्लिक स्कूल,नोसेज गे,आकांशा विद्यापीठ,साहू रामेश इंटर कॉलेज आदी) में से लगभग 140 मेधावी छात्र-छात्राओं का पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में समिति के विभिन्न पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया एवं मुख्य अतिथि श्री नीरज जी और श्री एसपी ग्रामीण आकाश सिंह जी ने अपने विचार मंच पर रखे कार्यक्रम का समापन करते हुए समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अरोड़ा जी ने सभी छात्र-छात्राओं से खूब पढ़ाई करने अपना व समाज के हित के लिए काम करने की बात करते हुए, अंत में महानगर के वरिष्ठ उद्यमी संदीप जैन जी ने ट्रस्ट बनाकर बच्चों को मुफ्त शिक्षा देने का वादा भी करा। बतौर छत्रपति शिवाजी समिति के कार्यकर्ता नरेंद्र सिक्का,मुदित उपाध्याय,शिबू पांडे,अनुज सिंह, विशाल गुप्ता,पवन कपूर,अरुण ठाकुर,सरदार इंद्रजीत सिंह,आकाश कुमार,भारत अरोरा,राहुल कुमार, नितेश सिंह,सुरेश सैनी, नितेश राजपूत,उमेश ठाकुर,प्रदीप ठाकुर,मयंक कुमार आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश: मुलायम सिंह यादव पुस्तकालय व शोध केंद्र का भव्य भूमि पूजन हुआ सम्पन्न
उत्तर प्रदेश: एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई, SDO और ऑपरेटर 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: “रोटरी क्लब ऑफ मेडिको” का भव्य शुभारंभ, चिकित्सकों ने ली समाजसेवा की शपथ
उत्तर प्रदेश: भीषण गर्मी का कहर, 40°C पारा, लू और उमस से जनजीवन प्रभावित
राजस्थान: फिरौती के लिए अपहरण कर हत्या करने वाले दो वांछित आरोपी हुए गिरफ्तार
