Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर को दी ₹294 करोड़ की 75 विकास परियोजनाओं की सौगात, बोले- "बदलता बलरामपुर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 06/06/2026 02:14:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 06/06/2026 02:14:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दौरा : ₹294 करोड़ की 75 परियोजनाओं की सौगात, बोले  "बदलता बलरामपुर, संवरता उत्तर प्रदेश" बलरामपुर,  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जीका आज जनपद बलरामपुर में भव्य आगमन हुआ।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बलरामपुर दौरा : ₹294 करोड़ की 75 परियोजनाओं की सौगात, बोले  "बदलता बलरामपुर, संवरता उत्तर प्रदेश" बलरामपुर,  मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जीका आज जनपद बलरामपुर में भव्य आगमन हुआ। *विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने ₹294 करोड़ की लागत से 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री जी का संबोधन - विकास के 5 बड़े संदेश   1.शिक्षा में ऐतिहासिक छलांग: "बेसिक शिक्षा परिषद में सर्वाधिक नामांकन करने वाले जनपदों में अब बलरामपुर भी शामिल हो गया है। नए शैक्षणिक सत्र में यहां रिकॉर्ड नामांकन हुआ है, जो एक शुभ संकेत है।"  2.सीमावर्ती से अग्रणी तक: "सीमावर्ती जनपद होने के बावजूद बलरामपुर विकास की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज एक आदर्श विकास मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना रहा है।  3.2017 के पहले और बाद का फर्क: "वर्ष 2017 के पहले गरीब को राशन नहीं मिलता था,राशन सपा के गुंडे खा जाते थे, उनके दलाल खा जाते थे। आज हर गरीब को फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्रदान किया जा रहा है।


4.आकांक्षात्मक से विकसित जनपद: "जनपद बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद से उभरकर आज विकसित जनपद बनने की ओर तेजी के साथ आगे बढ़ा है।"  
5.आस्था और अर्थव्यवस्था का संगम: "जनता के वोट की ताकत है जो माँ पाटेश्वरी देवी धाम सहित प्रदेश के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास से न केवल आस्था को सम्मान मिला है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था, रोजगार और जनसुविधाओं को भी नई गति प्राप्त हुई है। बलरामपुर की नई पहचान बनीं ये परियोजनाएं मुख्यमंत्री जी ने बताया कि माँ पाटेश्वरी के नाम पर विश्वविद्यालय, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर मेडिकल कॉलेज, नानाजी देशमुख की स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने हेतु थारू संग्रहालय की स्थापना तथा बेहतर सड़क संपर्क जैसी विकास परियोजनाएं जनपद की नई पहचान बन रही हैं।  समृद्धि का नया अध्याय लिख रहा बलरामपुर" मुख्यमंत्री जी ने कहा कि "नया उत्तर प्रदेश के साथ बलरामपुर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को विकास की नई ऊर्जा से जोड़कर समृद्धि का नया अध्याय लिख रहा है।" उन्होंने विश्वास जताया कि उनके इस आगमन के बाद आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा तथा जनपद बलरामपुर विकास, समृद्धि और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद   इस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री एवं जनपद प्रभारी श्री सतीश शर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि कुमार मिश्रा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री आरती तिवारी जी, विधायक तुलसीपुर श्री कैलाश नाथ शुक्ला जी, विधायक उतरौला श्री राम प्रताप वर्मा जी, पूर्व विधायक गैसड़ी श्री शैलेश सिंह शैलू जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री श्याम मनोहर तिवारी जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह जी, जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार जैन जी, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार जी, अपर जिलाधिकारी सुश्री ज्योति जी, अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पांडेय जी सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। जनकल्याण एवं विकास के प्रति समर्पित प्रदेश सरकार का यह प्रयास निश्चित ही बलरामपुर के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होगा।