Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 06/06/2026 01:32:41 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 06/06/2026 01:32:41 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की समस्त तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें अधिकारियों ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील लालगंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक भी उपस्थित रहीं। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि जनता की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान किया जाए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन करें तथा पात्र शिकायतकर्ताओं को नियमानुसार लाभ उपलब्ध कराएं। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जलापूर्ति, सामाजिक कल्याण एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।