Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में साइबर हुआ उत्पीड़न, घर पर रोज पहुंच रहे 20 फर्जी ऑर्डर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 24/10/2026 02:38:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 24/10/2026 02:38:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगी और फर्जी डिलीवरी ऑर्डर से एक परिवार परेशान है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में साइबर ठगी और फर्जी डिलीवरी ऑर्डर से एक परिवार परेशान है। अरिहंत आर्डेन सोसाइटी में रहने वाले परिवार का आरोप है कि पिछले करीब ढाई महीने से उनके घर पर रोजाना लगभग 20 डिलीवरी एजेंट ऐसे सामान और खाने के ऑर्डर लेकर पहुंच रहे हैं, जिन्हें उन्होंने बुक नहीं किया है। परिवार की सदस्य पूजा (बदला हुआ नाम) के मुताबिक, जब वे इन ऑर्डर को लेने से मना करते हैं, तो डिलीवरी एजेंटों के साथ बहस होने लगती है। परिवार का दावा है कि नोएडा से बाहर जाने के बाद भी उनके नाम पर फर्जी ऑर्डर आते रहे।

परिवार ने Amazon Pay से बिना अनुमति पैसे कटने और संदिग्ध बुकिंग होने का आरोप भी लगाया है। उनका कहना है कि मोबाइल फोन और सिम कार्ड बदलने के बाद भी अनचाही कॉल और फर्जी ऑर्डर आने बंद नहीं हुए। परिवार को आशंका है कि कोई उनकी निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल कर रहा है। घर में पांच और 13 साल के दो बच्चे हैं। इसके अलावा परिवार के बुजुर्ग सदस्य डायलिसिस पर हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए उत्तर प्रदेश पुलिस, नोएडा पुलिस और साइबर सेल से मदद की गुहार लगाई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मामले में तकनीकी जांच किए जाने की बात कही गई है। हालांकि, इन घटनाओं के पीछे कौन है और पुलिस जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।


Featured News