Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दलित महिला ने पुलिस पर लापरवाही का लगाए आरोप, FIR न दर्ज होने से नाराजगी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 10/06/2026 12:43:48 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rakesh Kumar ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 10/06/2026 12:43:48 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: गोंडा कर्नलगंज कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की एक दलित महिला ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: गोंडा कर्नलगंज कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र की एक दलित महिला ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि 5 जून 2026 की रात करीब 10 बजे हुई मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की घटना के बाद 4 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक FIR दर्ज नहीं हुई है और न ही मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि मोहल्ला निवासी अकबर अली की पत्नी, उनकी बेटी तैयबा, शाहनाज, फुले, चांद बाबू, राजा बाबू समेत कई लोग एक राय होकर उनके घर में घुस आए थे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ और उनकी पुत्री के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने पुत्री को घर से बाहर घसीटकर कपड़े फाड़ दिए और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक घटना के तुरंत बाद कोतवाली कर्नलगंज में लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बावजूद अब तक मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ। उनका आरोप है कि पुलिस उन्हें कस्बा चौकी और कोतवाली के बीच चक्कर लगवा रही है और सुलह-समझौते का दबाव बना रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामला दलित उत्पीड़न और महिला सम्मान से जुड़ा है, ऐसे में पुलिस को SC/ST एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए थी। वहीं पुलिस अधिकारियों से इस संबंध में उनका पक्ष अभी नहीं मिल पाया है। पीड़िता ने मामले में निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की है। परिवार का कहना है कि FIR दर्ज न होने से वे भय और दहशत में हैं।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे

मध्य प्रदेश: स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीराम मंदिर में मोगरा फूलों से भव्य श्रृंगार, अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान


Featured News