Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में बड़ी उपलब्धि, ओवरऑल में प्रदेश में पाया प्रथम स्थान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 10/06/2026 04:25:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 10/06/2026 04:25:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत प्रदेश में विकास कार्यो के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत प्रदेश में विकास कार्यो के मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु विभिन्न विभागों की सेवाओं, योजनाओं एवं परियोजनाओं के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि माह मई 2026 की जारी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में तृतीय स्थान, राजस्व कार्यक्रमों में तृतीय स्थान तथा विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त (ओवरऑल) रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

यह उपलब्धि जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा एवं टीम भावना का परिणाम है। शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण तथा सतत समीक्षा के माध्यम से जनपद के कार्य निष्पादन में निरंतर सुधार हुआ है, जिसके फलस्वरूप यह गौरवपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है। जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही अपेक्षा करता हूँ कि सभी विभाग इसी उत्साह, प्रतिबद्धता एवं उत्तरदायित्व के साथ कार्य करते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की प्रगति को और अधिक गति प्रदान करेंगे तथा जनपद बरेली को प्रदेश में अग्रणी बनाए रखने हेतु निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे

मध्य प्रदेश: स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीराम मंदिर में मोगरा फूलों से भव्य श्रृंगार, अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान


Featured News