Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: स्मार्ट रोड के दोनों ओर स्थित नालों की सफाई कराए जाने की मांग, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 10/06/2026 01:43:29 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 10/06/2026 01:43:29 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने अकबर के किले के सामने से सेल टैक्स चौराहा, रामगंगा विहार तक दोनों तरफ के नालों की सफाई कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराया कि अकबर के किले के सामने से सोनकपुर स्टेडियम, सेल टैक्स चौराहा, रामगंगा विहार तक की सड़क स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बनाई गई है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आज भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज गुप्ता एडवोकेट ने अकबर के किले के सामने से सेल टैक्स चौराहा, रामगंगा विहार तक दोनों तरफ के नालों की सफाई कराए जाने के संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर अवगत कराया कि अकबर के किले के सामने से सोनकपुर स्टेडियम, सेल टैक्स चौराहा, रामगंगा विहार तक की सड़क स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत बनाई गई है। इस सड़क के दोनों ओर काफी चौड़े नाले हैं, जिनको स्थायी रूप से पत्थर रखकर ढक दिया गया है, जिस कारण नालों की सफाई नहीं हो सकी है। सफाई न होने के कारण जरा सी बरसात में दोनों तरफ के नाले चोक हो जाने से इस सड़क पर लगभग दो फीट पानी खड़ा हो जाता है और आवागमन बंद हो जाता है तथा बरसात का पानी दुकानों एवं मकानों में घुस जाता है। जिन क्षेत्रों में कभी पानी नहीं भरता था, स्मार्ट रोड बनने के बाद उन क्षेत्रों में भी जलभराव होने लगा है। रामगंगा विहार बिजलीघर की बाउंड्री के अंदर भी बरसात का पानी घुस जाता है, जिसके कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती है।

नालों की सफाई न होने के कारण रामगंगा विहार, टीडीआई सिटी एवं परंपरा कॉलोनी के नागरिकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बरसात के पानी की निकासी लगभग तीन-चार घंटे बाद हो पाती है। इस दौरान कई बार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो जाती है। क्षेत्रीय नागरिकों द्वारा संबंधित अधिकारियों से कई बार इस संबंध में शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। 24 जून से मानसून आने की पूर्ण संभावना है, लेकिन अभी तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया है। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि मानसून से पूर्व इन नालों की सफाई कराकर जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: लाखों की चोरी का मामला, पीड़ित ने FIR न दर्ज होने पर SSP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश: ग्रीन जोन सैलून ने बनाई पहचान, एडवांस हेयर स्टाइलिंग और सोशल मीडिया से बढ़ी लोकप्रियता

मध्य प्रदेश: शासकीय महाविद्यालय परिसर में पक्षियों के पानी पीने के लिए ठंडा मिट्टी के कटोरा टांगे

मध्य प्रदेश: स्वर्णकार समाज द्वारा श्रीराम मंदिर में मोगरा फूलों से भव्य श्रृंगार, अद्भुत झांकी ने श्रद्धालुओं को किया आकर्षित

मध्य प्रदेश: कलेक्टर व एसपी ने जिला जेल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उत्तर प्रदेश: नया ट्रेंड बनता हेयर स्टाइलिंग, ग्रीन जोन सैलून ने कम समय में बनाई बड़ी पहचान


Featured News