-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: ग्राम बतार्वाड़ा में मामूली कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बतार्वाड़ा में मंगलवार को देर शाम को मामूली कहा सुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से हमला कर दिया गांव में तनाव का माहौल बन गया सूचना पर कानड़ पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कानड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बतार्वाड़ा में मंगलवार को देर शाम को मामूली कहा सुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि युवक पर चाकू से हमला कर दिया गांव में तनाव का माहौल बन गया सूचना पर कानड़ पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया। पुलिस बीएनएस की धारा 115(2) 296 118 (2) 119(1) 351(3), 3 5 के तहत आरोप समीर साहिल सरोज इरशाद के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार ग्राम बटावदा में आक्या निवासी दीपक और समीर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। इसी दौरान पास में खड़े ग्राम आक्या निवासी सुनील राजपूत दौनो को समझाने पहुंचे आरोप है कि इसी बीच समीर और उसके भाई सोहेल में सुनील पर चाकू से हमला कर दिया। सुनील के पीठ पर चोट आई जिससे वह घायल हो गया। सूचना पर कानड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया आसपास के गांव से करणी सेना के कार्यकर्ता भी बटावदा पहुंच गए। इससे गांव में माहौल गर्मा गया हालांकि ग्रामीणों और पुलिस की समझाइए से स्थित शांति करवाई गई। कुछ करणी सेना के लोग थाने पर भी पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते बीच बचाव नहीं होता तो मामला और बढ़ सकता था देर रात तक दोनों पक्षों के लोग गांव में मौजूद रहे। पुलिस में गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया थाना प्रभारी आर के दांगी द्वारा जानकारी दी गई कि फिलहाल स्थिति पूर्ण है। घायल युवक के बयान लिए जा रहे हैं और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: विधायक रागिनी सोनकर की जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं पर हुई त्वरित कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: नवनियुक्त जिला अधिकारियों का शिक्षक संघ द्वारा पुष्पगुच्छ से हुआ स्वागत
मध्य प्रदेश: नाबालिग पीड़िता के समर्थन में निकाला गया कैंडल मार्च, दोषियों को कठोर सजा की मांग
उत्तर प्रदेश: सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के लिए 45 इलेक्ट्रिक बसों को किया रवाना
उत्तर प्रदेश: पुलिस लाइन सभागार में सीओ गौरव सिंह और हर्ष मोदी का हुआ भव्य विदाई समारोह
उत्तर प्रदेश: पड़ोसी से कहासुनी के दौरान चली गोली, व्यक्ति की मौके पर हुई मौत
