-
☰
उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति की समयसीमा बढ़ी, अब 6 मार्च तक जुड़वा सकेंगे नाम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय- सीमा 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है. अभी दावे और आपत्तियों के लिए 6 फरवरी 2026 अंतिम तारीख थी
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जारी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर केंद्रीय चुनाव आयोग ने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की समय- सीमा 6 मार्च 2026 तक बढ़ा दी है. अभी दावे और आपत्तियों के लिए 6 फरवरी 2026 अंतिम तारीख थी. इसके अलावा मैपिंग से जुड़े सभी नोटिसों की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 के बजाय 27 मार्च 2026 तक पूरी की जाएगी. अंतिम मतदाता सूची अब 10 अप्रैल 2026 को प्रकाशित की जाएगी. लोकभवन में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि फार्म- 6 के आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं. इसके अलावा मैपिंग को लेकर भारी संख्या में नोटिस भेजे गए हैं. नोटिस और फॉर्म की भारी संख्या के वजह से समय बढ़ाने की मांग राजनीतिक दलों ने की थी. इसे देखते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से समय सीमा बढ़ाने की मांग की थी. इसे स्वीकार कर समय की अवधि एक माह बढ़ा दी गई। उन्होंने बताया कि विदेश में रह रहे नागरिक फार्म 6-A भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि फार्म- 6 के आवेदन लगातार बढ़ रहे हैं, क्योंकि बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं थे और वह लगातार आवेदन कर रहे है। एक माह बाद 6 जनवरी 2025 के बीच 16 लाख से ज्यादा फॉर्म -6 आए. अभी तक कुल 3780414 आवेदन आए हैं। गणना फॉर्म (मैपिंग) से जुड़ी स्थिति पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मैपिंग के दौरान लगभग एक करोड चार लाख लोग ऐसे पाए गए जिनमें तार्तिक विसंगतियां थीं। इसीलिए उन्हें सूची में शामिल नहीं किया गया. इन सभी को अब नोटिस भेजे जा रहे हैं।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार