Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जमानियां स्टेशन पर 4 एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग, सांसद संगीता बलवंत ने रेल मंत्री से की मुलाकात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:00:57 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:00:57 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जमानियां रेलवे स्टेशन (ZNA) पर चार प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र के

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जमानियां रेलवे स्टेशन (ZNA) पर चार प्रमुख एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने रेल मंत्री को एक पत्र सौंपते हुए क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से अवगत कराया। सांसद ने ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस, पटना-इंदौर एक्सप्रेस, जन शताब्दी एक्सप्रेस और संघमित्रा एक्सप्रेस के जमानियां रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की है। उनका कहना है कि इन ट्रेनों के रुकने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। व्यापार, शिक्षा और इलाज के लिए रोजाना यात्रा करते हैं करते हैं  डॉ. संगीता बलवंत ने बताया कि जमानियां ऐतिहासिक, कृषि और व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में व्यापारी, विद्यार्थी, मरीज और आम नागरिक वाराणसी, पटना, दिल्ली और हावड़ा जैसे प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। फिलहाल इन ट्रेनों के ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दूसरे स्टेशनों तक जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है।बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को होती है ज्यादा परेशानी

सांसद ने कहा कि ट्रेनों के ठहराव के अभाव में यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और परिवहन खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। इसका सबसे अधिक असर मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं और विद्यार्थियों पर पड़ता है। रेल मंत्रालय से सकारात्मक निर्णय की उम्मीद सांसद ने रेल मंत्री से आग्रह किया कि जमानियां स्टेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव स्वीकृत किया जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर रेल सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार के लिए आवागमन आसान होगा।अब क्षेत्रवासियों की नजर रेल मंत्रालय के निर्णय पर टिकी हुई है।