Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: डीआईजी अजय कुमार साहनी ने अपराध व महिला सुरक्षा पर की कड़ी समीक्षा बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Chhatra Pal , Date: 04/02/2026 11:40:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Chhatra Pal ,
  • Date:
  • 04/02/2026 11:40:10 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कड़ी समीक्षा बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली डीआईजी बरेली रेंज अजय कुमार साहनी ने अपराध और कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कड़ी समीक्षा बैठक की। बैठक में पीलीभीत, बरेली, बदायूँ और शाहजहाँपुर के पुलिस कप्तान मौजूद रहे। बैठक में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और थानों की कार्यवाही सहित कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। अपराधों की समीक्षा के दौरान माफियाओं और वांछित अपराधियों पर चल रही कार्रवाई की गहन जाँच की गई। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। गुंडा, गैंगस्टर, सशस्त्र और गौवध के तहत की गई कार्रवाई की भी बारीकी से समीक्षा हुई। महिला उत्पीड़न, दहेज हत्या, पॉक्सो एक्ट और अन्य संवेदनशील अपराधों के मामलों में पिछले तीन वर्षों के तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की गई। मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन अभियान की प्रभावशीलता का मूल्यांकन भी किया गया। थानों और पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी पर जोर बैठक में डीआईजी अजय कुमार साहनी ने थानों के निरीक्षण, अर्दली रूम और मुकदमे के निस्तारण की स्थिति का विवरण लिया गया। थानावार हिस्ट्रीशीटऔर गैंग के सदस्य है।