Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर महिला अस्पताल का डीएम अनुपम शुक्ला ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 20/05/2026 10:31:53 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 20/05/2026 10:31:53 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला महिला अस्पताल, मिश्रबाजर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्थाओं, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिला महिला अस्पताल, मिश्रबाजर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, चिकित्सीय व्यवस्थाओं, दवा वितरण, प्रसूति वार्ड, शिशुवार्ड, आई0सी0यू0, इमरेजसी वार्ड, आपरेशन वार्ड, अल्ट्रासाउन, जन्म प्रमाण पत्र कक्ष, मृत्यु प्रमाण पत्र कक्ष ओपीडी तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से सीधे संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सकों की उपस्थिति तथा उपचार व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। कुछ मरीजों द्वारा दवाओं की समय से उपलब्धता एवं चिकित्सकीय व्यवहार को संतोषजनक बताया गया। जिलाधिकारी ने प्रसूति वार्ड एवं नवजात शिशु कक्ष का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती

 महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के उपचार में किसी प्रकार की कठीनाई न हो। उन्होंने अस्पताल में आने वाली महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में संचालित दवा वितरण केंद्र का भी निरीक्षण किया तथा उपलब्ध दवाओं की सूची की जांच की। उन्होंने निर्देशित किया कि मरीजों को निर्धारित सभी आवश्यक दवाएं समय से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था एवं कोई कमी नही पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल का सराहना करते हुए मेडिकल कालेज के प्राचार्य आनंद मिश्रा को बधाई देते हुए और भी मेडिकल को अच्छे से अच्छा बेहतर बनाने की अपील की।  उन्होने निरीक्षण के दौरान कहा कि मौसम को देखते हुए बडे़ बड़े ऐजास्ट फैन लगायी जायी जिससे मरीजो को गर्मी का सामना न करना पडे़। उन्होने महिला अस्पताल में एक केन्ट्रीन खोलने के लिए प्राचार्य को आह्वाहन किया जिससे की महिलाओं को खाने पीने की अच्छी सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर स्वच्छ एवं व्यवस्थित होना चाहिए ताकि मरीजों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने शौचालयों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था तथा वार्डों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।


 जिलाधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका की भी जांच की। उन्होने कहा कि हमारी कोशिश हमेश से स्वास्थ्य के लिए रहा है हम ज्याद से ज्याद सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रो अच्छी सुविधा एवं मरीजो से अच्छे से व्यवहार रखते हुए उनके स्वास्थ्य सेवा और दवा का विशेष ध्यान दिया जाय। इस अवसर पर निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रधानाचार्य महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कालेज डा0 आनन्द मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एव अन्य डाक्टर/वार्डो के नर्स उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।