-
☰
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में डीएम-एसपी की समीक्षा बैठक, ऑपरेशन कन्विक्शन में 3 अभियुक्तों को सजा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने न्यायिक कार्यवाही को त्वरित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में लंबित मामलों, गंभीर अपराध, महिला और बाल अपरा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिले के कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने न्यायिक कार्यवाही को त्वरित और अधिक प्रभावी बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में लंबित मामलों, गंभीर अपराध, महिला और बाल अपराध, और शासन की प्राथमिकता वाले मामलों की विशेष समीक्षा की गई। बैठक में अभियोजन कार्यों की समीक्षा की गई और निर्देश दिए गए कि दोषियों को शीघ्र दंड दिलाने के लिए अभियोजन की पैरवी को मजबूत किया जाए। इससे न केवल दोषियों को दंड मिलेगा, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी और कानून के प्रति विश्वास भी स्थापित होगा। पहले मामले में, थाना सादुल्लानगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-216/98 धारा 353, 504,506 भा0द0वि0 से सम्बन्धित अभियुक्तगण रामचन्द्र और ननकू को मा० न्यायालय ACJJD/JM उतरौला द्वारा न्यायालय उठने तक की अवधि व प्रत्येक को 1000-1000 रु0 अर्थदण्ड की सुनाई गयी। दूसरे मामले में, थाना रेहरा बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0-80/21 धारा 4/10 उ0प्र0 वृक्ष संरक्षण अधिनियम से सम्बन्धित अभियुक्त जिकरुल्ला को मा० न्यायालय ACJJD/JM उतरौला बलरामपुर द्वारा न्यायालय उठने तक की अवधि व 500/- रु० अर्थदंड की सजा सुनाई गयी।
बलरामपुर, 16 मार्च - ऑपरेशन कनविक्शन के तहत जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप माननीय न्यायालय द्वारा 02 अलग-अलग मुकदमें से सम्बन्धित कुल 03 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।
वेस्ट बंगाल: छोटी गंडक पर 19.24 करोड़ से बनेगा पक्का पुल, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
गुजरात: डांग के आमथवा गांव में प्राकृतिक खेती पर विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित
गुजरात: डांग के वासुणा में मौन साधना संग जीव-दया का अनोखा संगम
हरियाणा: संस्कार पाठशाला की गूंज हर गांव तक: बच्चों में शिक्षा संग संस्कार का संचार
उत्तर प्रदेश: विंध्याचल में चैत्र नवरात्र पर ‘विंध्य महोत्सव’ का भव्य शुभारंभ
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राठौर परिवार से मिलकर व्यक्त की शोक संवेदना