Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शी तरीके से हुआ सम्पन्न, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही मुस्तैद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 22/05/2026 10:28:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 22/05/2026 10:28:21 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया तथा नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरों एवं अन्य सुरक्षा उपायों का विशेष ध्यान रखा गया। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई। जनपद में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न होने पर अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की।