-
☰
उतर प्रदेश: पारिवारिक कलेश ने ली विवाहिता की जान, घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उतर प्रदेश: जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठकुरापुर में मंगलवार को 22 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विस्तार
उतर प्रदेश: जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठकुरापुर में मंगलवार को 22 वर्षीय विवाहिता ने पारिवारिक कलह से तंग आकर घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ठकुरापुर निवासी आरती (22 वर्ष) पत्नी हरिकेश गोस्वामी का काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी मानसिक तनाव के चलते आरती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बताया जाता है कि मृतका का मायका कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर चन्द्रभान में है। उपनिरीक्षक उपेन्द्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश: मानवता की मिसाल सनावद पुलिस के जवानों ने CPR देकर बचाई राहगीर की जान
गुजरात: बरोड़ा (वडोदरा) में अफेयर विवाद पर युवक की पिटाई — पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज में वोटर लिस्ट से नाम काटने की साज़िश का आरोप, एसडीएम से जांच की मांग
मध्य प्रदेश: नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश: छुटमलपुर में दूल्हे ने लौटाए 21 लाख, शगुन में लिया सिर्फ ₹1 और नारियल
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण