Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  किसान यूनियन नेता शोएब रज़ा की संदिग्ध हालात में मौत, चार दोस्तों की भी बिगड़ी तबीयत; जांच में जुटी पुलिस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Mohammad Rehan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 02:57:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Mohammad Rehan ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 02:57:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: किसान यूनियन के युवा नेता शोएब रज़ा की रहस्य मई हालत में मौत हो गई पाँच दोस्त अच्छे ख़ासे बैठे थे ना जाने क्या हुआ की सबकी हालत अचानक बिगड़ती गई जिसमें अब तक एक की जान भी जा चुकी है

विस्तार

उत्तर प्रदेश: किसान यूनियन के युवा नेता शोएब रज़ा की रहस्य मई हालत में मौत हो गई पाँच दोस्त अच्छे ख़ासे बैठे थे ना जाने क्या हुआ की सबकी हालत अचानक बिगड़ती गई जिसमें अब तक एक की जान भी जा चुकी है जबकि बाक़ी साथियों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है थाना बहेड़ी पुलिस नशे की ओवर डोज़ व साज़िश सहित कई पहलुओं पर जाँच में जुटी है पुलिस ने गुरुवार देर रात भाकियू नेता शोएब रज़ा का पोस्ट मार्टम कराकर घर भेज दिया अफ़सरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा क्षेत्र में चर्चा नशीले पदार्थ में ज़हरीली चीज़ मिलाई जाने की भी हो रही है जानकारी के अनुसार युवा किसान नेता शोएब रज़ा अपने दोस्तों नदीम जग्गा, नदीम टार ज़न, नोमान,चांद, के साथ बुधवार रात बैठकी में शामिल थे बताया जाता है कि वहाँ पर सभी ने कुछ खाया था इसके बाद गर्म चाय पी रात के 11 बजे के आसपास नदीम टारज़न अचानक बेहोश हो गया


 साथी उसे बहेड़ी के एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर के अंग सामान्य रूप से काम कर रहे हैं लेकिन वह बेहोश था डॉक्टर को नशा करने व उसके बाद गर्म चाय पीने की जानकारी दी गई लेकिन डॉक्टर ने कोई उपचार करने से मना कर दिया इसके बाद साथी उसे वापिस ले आए बताया जाता है की कुछ लोग रात में एक अन्य दोस्त के ही घर पर रुक गए गुरुवार सुबह और साथियों की भी तबीयत बिगड़ गई दोपहर में शोएब रज़ा की तबीयत अधिक गंभीर होने पर उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताते हुए जवाब दे दिया इसके बाद उन्हें भोजीपुरा अस्पताल ले जाया गया जहाँ उनकी मृत्यु हो गई नदीम टारज़न व नदीम जग्गा को भी भोजीपूरा अस्पताल ले 

गया दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भी बरेली रेफर कर दिया गया वहीं नोमान और जग्गू को किस अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है बताया जा रहा है कि घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार दोपहर के बाद मिली जिसके बाद अफरा तफ़री मच गई युवा नेता शोएब रज़ा की मौत की ख़बर शहर में फैलते ही लोगों में शोक व्याप्त हो गया हादसे को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं अनहोनी कैसे हुई यह सच्चाई मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेडिकल जांच व फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ सकेगी लोग मामले को अफीम सेवन से भी जोड़कर देख रहे हैं। 

बेहोश साथी टारज़न को देर रात के वक़्त डॉक्टर के पास ले गए थे शोएब बाद में ख़ुद की थमीं सांसें बुधवार रात को जिस अस्पताल में युवा किसान नेता शोएब अपने दोस्त नदीम को बेहोशी की हालत में जिस अस्पताल में लेकर आए थे उसी अस्पताल में शोएब को लेकर बाद में पहुंचे और साथी दोनों ही मामलों में डॉक्टर ने उन्हें अस्पताल में कोई भी दवा नहीं दी शोएब ने डॉक्टर को पहले अपने दोस्त नदीम टारज़न को हालत बतायी थी वह बेहोश था लेकिन पल्स और वीपी ठीक था शोएब ने डॉक्टर से कहा था कि नदीम ने थोड़ा सा नशा किया है और ऊपर से चाय पी ली है डॉक्टर ने ऐसे में दवा देने से इंकार कर दिया गुरुवार को दोपहर में शोएब को बेहोश हालत में लेकर उसके दोस्त अस्पताल पहुंचे डॉक्टर ने उसके बारे में पूछा तो दोस्तों ने बताया कि इसने भी तो उसके साथ नशे का सेवन किया था।