-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ किसान यूनियन ने सौंपा ज्ञापन, सफाई और जलभराव के स्थायी समाधान की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण और ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं जिलाधिकारी बरेली के नाम ज्ञापन सौंपा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण और ग्रामीण क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर प्रधानमंत्री एवं जिलाधिकारी बरेली के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि गांवों से लेकर महानगरों तक नाली-नाले पॉलीथिन, प्लास्टिक बोतल, रेपर और थर्माकोल आदि से पटे पड़े हैं। इसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो रही है और गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। किसान यूनियन ने प्लास्टिक कचरे के नदियों और खेतों तक पहुंचने पर भी चिंता जताई। संगठन का कहना है कि प्लास्टिक के कारण उपजाऊ भूमि प्रभावित हो रही है तथा पर्यावरण और हरियाली पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। पॉलीथिन, थर्माकोल और प्लास्टिक पैकेजिंग के विकल्प तलाशने, कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा ऐसे उत्पादों के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की गई है, जिनसे अत्यधिक प्लास्टिक कचरा पैदा होता है। इसके अलावा संगठन ने गांवों में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने, नालियों की सफाई और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग उठाई। ज्ञापन में पौधरोपण के बाद पौधों की नियमित देखभाल, पेड़ों की कटाई पर नियंत्रण तथा वन्यजीवों और आवारा पशुओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया। किसान यूनियन ने प्रशासन से मांग की कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरों में भी स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित हो सके। ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से जिला प्रवक्ता मो. इकबाल एडवोकेट सहित समीर जय सिंह यादव,राजा राकेश कुमार रामविलाश ,आदि पदाधिकारियों द्वारा दिया गया।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
