Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: थाना फतेहपुर पुलिस को बड़ी सफलता, बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: sanavvr , Date: 05/02/2026 12:54:55 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 05/02/2026 12:54:55 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना फतेहपुर को मिली और एक सफलता जिसमें बाइक चोरी का किया खुलासा एक शातिर चोर गिरफ्तार। छुटमलपुर बेहडा कला गांव के पंकज कुमार पुत्र महिपाल निवासी की बाइक

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना फतेहपुर को मिली और एक सफलता जिसमें बाइक चोरी का किया खुलासा एक शातिर चोर गिरफ्तार। छुटमलपुर बेहडा कला गांव के पंकज कुमार पुत्र महिपाल निवासी की बाइक 19 जनवरी को छुटमलपुर से चोरी हो गई थी पीड़ित ने थाने पर चोरी की प्राथमिकता दर्ज कराई थी वादी की प्राथमिकता पर वादी की बाइक चोरी होने की प्राथमिकता दर्ज कर ली गई थी। पुलिस ने गांव इब्राहिमपुर निवासी शंकर को देहरादून रोड छुटमलपुर से बाइक सहित पकड़ लिया। 

थाना फतेहपुर पुलिस ने आरोपी से जब पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि मैं नशे का आदी हूं। अपनी इसी आदत को पूरा करने के लिए मैं चोरी करता हूं। इसने बाइक छुटमलपुर के पंजाबी हॉस्पिटल के सामने से चोरी की थी। जब यह बेचने जा रहा था तभी इसको पुलिस ने पकड़ लिया। थाना फतेहपुर पुलिस द्वारा बताया गया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी सात मुकदमे पंजीकृत है। थाना फतेहपुर के उप निरीक्षक शेषपाल सिंह के नेतृत्व में थाना पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पड़कर मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया।