Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 03:56:34 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 03:56:34 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महादेवा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का शुक्रवार को सल्टौआ चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं रुधौली विधानसभा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और महादेवा के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का शुक्रवार को सल्टौआ चौराहे पर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सपा के जिला उपाध्यक्ष एवं रुधौली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। जितेंद्र यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता सल्टौआ चौराहे पर एकत्र हुए थे। पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का काफिला पहुंचते ही जितेंद्र यादव ने अपने साथियों के साथ उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर उनका अभिवादन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान चौराहे पर काफी देर तक कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही।

 जितेंद्र यादव के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता  स्वागत कार्यक्रम में जितेंद्र यादव की अगुवाई में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री के प्रति अपना समर्थन और उत्साह प्रदर्शित किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत करते हुए पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। ये रहे मौजूद  इस मौके पर संजय यादव, कुलदीप मौर्य जीवन, विकास वर्मा, रामचंद्र यादव, राजमन, अरुण कुमार रिंकू, आज्ञाराम चौधरी, डीके वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, केसरी चौधरी, अशोक यादव, जुबेर अहमद, अभिषेक यादव, मोहम्मद हन्नान, मो. रहीम, मंगल प्रसाद मोदनवाल और विजय यादव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News