-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर विवाहित महिला पुलिसकर्मियों को मिला एक दिन का अवकाश, एसपी की पहल
- Photo by : SOCIAL MEDAI
संक्षेप
मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर्व के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पारिवारिक भावनाओं एवं त्यौहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एक भवानात्मक प
विस्तार
मध्य प्रदेश: करवा चौथ पर्व के अवसर पर विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पारिवारिक भावनाओं एवं त्यौहार के महत्व को ध्यान में रखते हुए, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा एक भवानात्मक पहल की गई है। इसके अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को विवाहित महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को एक दिवस का अवकाश प्रदान किए जाने की पहल की गई है। इस पहल का उद्देश्य महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ पर्व मनाने का अवसर प्रदान करना तथा उनके पारिवारिक दायित्वों और भावनाओं का सम्मान करना है। पुलिस विभाग में कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ कर्मचारियों के पारिवारिक जीवन एवं कल्याण को महत्व देने की दिशा में यह पहल एक सकारात्मक कदम है।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
उत्तर प्रदेश: सिद्धेश्वर धाम में बाबा की हत्या का खुलासा, 48 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
