-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: क्षतिग्रस्त नाली और सड़क किनारे लगी डीपी से हादसे का खतरा, राहगीर परेशान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर के वार्ड 11 में हजारी मोहल्ला-काजीपाठा चिरगांव चुंगी संपर्क मार्ग पर डीपी के पास नाली क्षतिग्रस्त है। यहां नाली का जो सुरक्षित हिस्सा है वह डीपी के नजदीक का है। ऐसे में यहां बाइक सवार और पैदल चलने वालों के लिए साइड
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर के वार्ड 11 में हजारी मोहल्ला-काजीपाठा चिरगांव चुंगी संपर्क मार्ग पर डीपी के पास नाली क्षतिग्रस्त है। यहां नाली का जो सुरक्षित हिस्सा है वह डीपी के नजदीक का है। ऐसे में यहां बाइक सवार और पैदल चलने वालों के लिए साइड से महज दो से ढाई फीट का ही रास्ता सुरक्षित बचता है और उस पर भी इसी साइड डीपी लगी है। ऐसे में मुख्य रूप से बाइक सवार लोगों का कहना है कि यहां स्थिति यह है कि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। वहीं, चार पहिया वाहनों को भी यहां से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीपी से हो सकता है कभी भी हादसा यहां टूटी नाली के पास लगी डीपी फिलहाल वर्तमान स्थिति को देखते हुए कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। खासकर रात में। क्योंकि रात में यहां अंधेरा पसरा रहता है। ऐसे में लोगों की मांग है कि यदि नाली सुधर भी जाती है तो भी डीपी को सड़क तरफ से सुरक्षित किया जाना आवश्यक है। ताकि भविष्य में किसी के साथ कोई जानलेवा हादसा न हो पाए।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
