-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के तहत 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण, कमियां मिलने पर होगी कार्रवाई
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: विकासखंड भदौरा एवं रेवतीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण एसडीएम प्रशिक्षु श्रीमती सुषमा यादव एवं NIPUN Cell के सदस्यों द्वारा ‘कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के अंतर्गत किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: विकासखंड भदौरा एवं रेवतीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण एसडीएम प्रशिक्षु श्रीमती सुषमा यादव एवं NIPUN Cell के सदस्यों द्वारा ‘कैच-अप कराओ, निपुण बनाओ’ अभियान के अंतर्गत किया गया। अभियान के दूसरे दिन कुल 11 प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर, पठन-पाठन की गुणवत्ता तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। विद्यार्थियों की अधिगम क्षमता का आकलन करते हुए उनके बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल की स्थिति का परीक्षण किया गया तथा शैक्षणिक स्तर में सुधार की संभावनाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान संबंधित शिक्षकों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए विद्यार्थियों के बुनियादी भाषा एवं गणितीय कौशल को सुदृढ़ करने, शिक्षण कार्य को प्रभावी बनाने तथा निर्धारित अधिगम लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने पर बल दिया गया। निरीक्षण के दौरान जिन विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, शिक्षण कार्य अथवा विद्यालयीय व्यवस्थाओं में गंभीर कमियाँ पाई गई हैं, वहाँ कमियों की प्रकृति एवं उत्तरदायित्व के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, संबंधित विद्यालयों में सुधार सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में अपेक्षित प्रगति लाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करना तथा ‘निपुण भारत मिशन’ के लक्ष्यों के अनुरूप प्रत्येक विद्यार्थी के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान के स्तर में सुधार लाना है। अभियान के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं विद्यार्थियों को निर्धारित निपुण लक्ष्यों तक पहुँचाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
