Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रघुनाथपुर में यूनियन बैंक ने लगाया जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 10:39:45 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 10:39:45 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत छावनी लाइन के गांव रघुनाथपुर जनपद गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ग्राम पंचायत छावनी लाइन के गांव रघुनाथपुर जनपद गाजीपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में वित्तीय समावेशन संतृप्तिकरण अभियान के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को बैंकिंग सुविधाओं, बीमा योजनाओं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख (पश्चिमी क्षेत्र विनय शंकर, अग्रणी जिला प्रबंधक राजदेव कुमार, आरएलपी से रितेश, आरसेटी निदेशक संजय सिंह एवं एमएलपी हेड कमल, विजलेंस हेड रितेश की उपस्थिति रही। शिविर में ग्रामीण महिलाओं एवं अन्य उपस्थित लोगों को वित्तीय समावेशन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। 

इस दौरान बैंक खाते, बचत, ऋण सुविधा, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजनाओं तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और बैंकिंग सेवाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि वित्तीय समावेशन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जोड़ना है, ताकि ग्रामीण एवं वंचित वर्ग के लोग भी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। इस प्रकार के अभियान से लोगों में वित्तीय साक्षरता बढ़ेगी तथा वे बचत, बीमा और अन्य वित्तीय सुविधाओं के प्रति जागरूक होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का संदेश दिया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश

उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

उत्तर प्रदेश: मंडलीय समीक्षा बैठक में कमिश्नर शंभू कुमार सख्त, धान खरीद से लेकर विकास कार्यों तक में तेजी लाने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: भू-जल दोहन और जल प्रदूषण के खिलाफ भारतीय किसान संगठन का प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी


Featured News