Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: औद्योगिक क्षेत्रों में रोशनी व्यवस्था सुधारने को IBA प्रतिनिधिमंडल ने एसीईओ प्रेरणा सिंह से की मुलाकात, 6 नवंबर तक होगा स्थलीय निरीक्षण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 03:20:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 03:20:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा

विस्तार

उत्तर प्रदेश: इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, हाईमास्ट लाइट एवं डेकोरेटिव लाइट के क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर IBA की ओर से उन्हें आभार एवं अनुरोध पत्र भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन. जी. रवि कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं श्रीमती प्रेरणा सिंह के सक्रिय नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। घंटा चौक, सूरजपुर से लेकर एलजी गोलचक्कर तक डेकोरेटिव स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य तथा विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट लाइट की स्थापना से उद्यमियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई है।

बैठक के दौरान औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई। IBA ने सुझाव दिया कि बिसरख गोलचक्कर, चौगानपुर गोलचक्कर, घंटा चौक, सूरजपुर, एलजी गोलचक्कर से होते हुए पी-3 गोलचक्कर तक सभी प्रमुख गोलचक्करों पर डेकोरेटिव लाइटें स्थापित की जाएं। साथ ही सभी औद्योगिक क्षेत्रों के एंट्री एवं एग्जिट पॉइंट्स पर भी आकर्षक डेकोरेटिव लाइटें लगाई जाएं। इसके अतिरिक्त जिन स्थानों पर स्ट्रीट लाइटें बंद हैं, उन्हें तत्काल चालू कराया जाए तथा जहां अभी भी डार्क ज़ोन हैं, वहां नई स्ट्रीट लाइटें स्थापित की जाएं, ताकि संपूर्ण औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र सुरक्षित, प्रकाशमय एवं आकर्षक बन सके। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीमती प्रेरणा सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि प्राधिकरण इस दिशा में पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर तक वे स्वयं विभिन्न औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी।


 साथ ही प्रतिदिन सायं 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम औद्योगिक क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्ट्रीट लाइट एवं डेकोरेटिव लाइटों की स्थिति का परीक्षण करेगी तथा जहां भी आवश्यकता होगी, वहां तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।IBA ने विश्वास व्यक्त किया कि माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन. जी. रवि कुमार के मार्गदर्शन एवं श्रीमती प्रेरणा सिंह के सक्रिय नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्रों का विकास और अधिक गति से आगे बढ़ेगा तथा शहर सुरक्षा, स्वच्छता, सौंदर्य एवं आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस अवसर पर IBA अध्यक्ष श्री अमित कुमार उपाध्याय के साथ कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सिमरन खत्री, कार्यकारिणी सदस्य श्री हर्ष तोमर तथा NIET कॉलेज के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. नरेश कुमार भी उपस्थित रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट

Helicopter Crash: हेलीकॉप्टर हादसे का हुआ शिकार, बद्रीनाथ से देहरादून लौटते समय जोशीमठ के पास हुआ क्रैश


Featured News