-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र में अर्नब तूफान का कहर, बेमौसम बारिश से धान की फसल बर्बाद होने का खतरा
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: चक्रवार्ती तूफान अर्नब का असर सोनभद्र जिला मुख्यालय रावर्टसगंज सहित कई इलाकों में दिखाई दे रहा है। बेमौसम हो रही आफत की बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। घोरावल, पन्नूगंज, चतरा, मधुपुर,चोपन,रेणुकूट, अनपरा, श
विस्तार
उत्तर प्रदेश: चक्रवार्ती तूफान अर्नब का असर सोनभद्र जिला मुख्यालय रावर्टसगंज सहित कई इलाकों में दिखाई दे रहा है। बेमौसम हो रही आफत की बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। घोरावल, पन्नूगंज, चतरा, मधुपुर,चोपन,रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर, ओबरा, बीजपुर, म्योरपुर,दुद्धी, विंढमगंज कोन सहित अन्य क्षेत्रों में बीते बुधवार की रात से लगातार बारिश का कहर जारी है। अधिकांश जगहों पर बारिश के कारण खेतों में पककर तैयार धान गिर गए हैं। तेज हवा और बारिश होने से धान सहित अन्य फसलों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। धान की बालियों में आ रहे दाने के समय में तेज हवा और बारिश से फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है। दूसरी तरफ खेतों और खलियानों में काटकर रखी गयी धान की बालियां बारिश में भीग रहे है। इससे दानों मे अंकुर निकलने और फसल के सड़ने का खतरा बढ़ गया। किसानों के सामने एक और तैयार फसल काटने को चुनौती है, तो दूसरी ओर कटी हुई फसल को सुरक्षित रखने की चिंता है। किसानों का कहना है कि अगर दो-तीन दिन और इसी तरह बारिश होती रही, तो धान के साथ-साथ आलू, मटर और अन्य हरी सब्जियों की फसल को भी नुकसान हो सकता है। खेतों में जल जमाव के कारण आलू और टमाटर के सड़ने तथा उनमें कीट लगने की आशंका है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 31 अक्टूबर तक तेज आंधी, तूफान और बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। दीपावली की खुशियों के बीच इस समय किसानों के घरों में मातम जैसा माहौल है। जिस धान की फसल को किसान अपनी मेहनत और पसीने से सींचकर तैयार कर रहे थे, उसी फसल पर बेमौसम बारिश और अंधड़ ने कहर बरपा दिया। अर्नब चक्रवात के चलते खेतों में लह - लहाती फसल बर्बादी की भेंट चढ़ गई। किसानों के सामने परिवार के भरण- पोषण से लेकर बच्चों की शादी- ब्याह तक की चिंता खड़ी हो गई है। किसान दिन- रात मेहनत करता है इसी उम्मीद में कि फसल बिकेगी तो घर में खुशहाली आएगी। बच्चों की पढ़ाई, बेटे- बेटियों की शादी और परिवार की जरूरतें पूरी होंगी, लेकिन कुदरत की मार रहे हैं किसानों के सपनों पर पानी फेर दिया। खेतों में खड़ी धान और हरी सब्जियों सहित अन्य फसल को नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई।
उत्तर प्रदेश: PET-2026 परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का निरीक्षण, सुरक्षा और सीसीटीवी व्यवस्था परखी
