Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुधारा पुलिस ने 22.300 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 30/10/2026 05:05:21 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 30/10/2026 05:05:21 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना दुधारा संत कबीर नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार सम्बन्धित मु0अ0सं0 0431/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना दुधारा जनपद सन्त कबीर नगर । 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना दुधारा संत कबीर नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 22 किलो 300 ग्राम अवैध गांजे के साथ दो शातिर तस्कर गिरफ्तार सम्बन्धित मु0अ0सं0 0431/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट थाना दुधारा जनपद सन्त कबीर नगर ।  श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जपनद संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान एवं आदेश के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुशील कुमार सिंह तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय सदर खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय  के कुशल निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह के पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुधारा पुलिस द्वारा ग्राम भरवलिया बाबू मछली फार्म के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । उनके कब्जे से 05 बोरियों में कुल 20 पैकेट अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 22 किलो 300 ग्राम  है। 


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण अवनीश सिंह उर्फ टोनी पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम भरवलिया बाबू, थाना दुधारा, जनपद संत कबीर नगर (उम्र करीब 35 वर्ष)। अविनाश सिंह उर्फ टिन्कू पुत्र संतोष सिंह, निवासी ग्राम भरवलिया बाबू, 05 बोरियों में कुल 20 पैकेट अवैध गांजा (कुल वजन: 22 किलो 300 ग्राम)। मौके पर तैयार फर्द गिरफ्तारी, गिरफ्तारी परिपत्र, और एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत सहमति पत्र। बरामद माल को सील मोहर कर नमूना मोहर तैयार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थानाध्यक्ष श्री सुरेन्द्र कुमार सिंह, थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।  उ0नि0 श्री नन्दा प्रसाद, थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।

हे0का0 मोतीलाल यादव, थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर । चालक का0 रंजन राजभर (सरकारी वाहन संख्या UP 58 G 0223) रात्रि गस्त एवं चेकिंग के दौरान सहयोग करने वाले अधिकारी/कर्मचारी: उ0नि0 श्री सतीश कुमार तिवारी, उ0नि0 श्री अभय कुमार पाण्डेय, हे0का0 उदयभान यादव  थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर ।                सर्विलांस टीम खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।                                                   अभियुक्तों के विरुद्ध थाना दुधारा में मु0अ0सं0 0431/2026 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डीआईजी संजीव त्यागी ने तीन जिलों के एसपी के साथ की अपराध समीक्षा बैठक, लंबित विवेचनाओं और वांछित अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश

उत्तर प्रदेश: एटीएम फ्रॉड के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, कार्ड और मोबाइल फोन बरामद; पुलिस खंगाल रही ठगी का नेटवर्क

उत्तर प्रदेश: जेल से रिहाई के बाद पूर्व मंत्री रामकरन आर्या का सल्टौआ में जोरदार स्वागत, बड़ी संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता

उत्तर प्रदेश: सेवानिवृत्ति के बाद भी पूर्व सीडीओ संत कुमार का मामला लंबित, वित्तीय क्षति का ब्योरा न मिलने पर शासन ने मांगी दोबारा रिपोर्ट


Featured News