-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बस हादसे में युवती की मौत के मामले में चालक हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर बस की टक्कर से युवती की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस ने वांछित बस चालक को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कुशीनगर बस की टक्कर से युवती की मौत और कई लोगों के घायल होने के मामले में कोतवाली पडरौना पुलिस ने वांछित बस चालक को गिरफ्तार किया है। हादसा 27 अक्टूबर को हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 29 अक्टूबर को उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार, बस संख्या UP57BT1375 को अजीत विश्वकर्मा निवासी झुंगवा, थाना कसया चला रहा था। इसी दौरान बस की टक्कर से एक युवती की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। चालक पर शराब के नशे में बस चलाने का आरोप है। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पडरौना में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 594/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने 29 अक्टूबर को अजीत विश्वकर्मा पुत्र जुगुल कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम: पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, उपनिरीक्षक एवं सुभाष चौक चौकी प्रभारी शिवम द्विवेदी, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल रिषु यादव और रिजर्व कांस्टेबल आकाश सिंह शामिल रहे।
