Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  25 साल से संतान सुख की आस, महिला ने शुरू की दंडवत कांवड़ यात्रा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/08/2026 10:13:49 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/08/2026 10:13:49 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  आस्था और भगवान पर विश्वास की एक अनोखी और भावुक कर देने वाली मिसाल उत्तर प्रदेश से सामने आई है। शाहजहांपुर की रहने वाली एक महिला अपनी सूनी गोद भरने की आस में फर्रुखाबाद से 'दंडवत कांवड़ यात्रा' कर रही हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  आस्था और भगवान पर विश्वास की एक अनोखी और भावुक कर देने वाली मिसाल उत्तर प्रदेश से सामने आई है। शाहजहांपुर की रहने वाली एक महिला अपनी सूनी गोद भरने की आस में फर्रुखाबाद से 'दंडवत कांवड़ यात्रा' कर रही हैं। क्या है पूरी खबर? संजू रानी और उनके पति अजय कुमार की शादी को करीब 25 साल हो चुके हैं, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें अब तक संतान सुख प्राप्त नहीं हो सका है। दंपति ने संतान प्राप्ति के लिए कई मेडिकल इलाज करवाए और काफी पूजा-अर्चना भी की, लेकिन कहीं से भी सफलता नहीं मिली। निराशा के बीच, संजू रानी को भगवान शिव से एक नई उम्मीद बंधी। उनके अनुसार, 

एक दिन घर पर आराम करते समय उनके मन में यह विचार आया कि गांव के शिवालय में विराजमान भगवान भोलेनाथ उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करेंगे। इसी अटूट विश्वास के साथ उन्होंने मां गंगा के तट (फर्रुखाबाद के पांचाल घाट) से जल भरकर दंडवत कांवड़ चढ़ाने का संकल्प लिया। यात्रा में लगेंगे 8-10 दिन संजू रानी ने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से अपनी यह कठिन दंडवत कांवड़ यात्रा शुरू कर दी है और वह इसे अपने गांव स्थित शिवालय तक पूरी करेंगी। इस तपस्या भरी यात्रा को पूरा कर अपने गांव पहुंचने में उन्हें लगभग 8 से 10 दिन का समय लगेगा, जिसके बाद वह शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगी। महिला को पूरी उम्मीद है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से उन्हें जल्द ही संतान की प्राप्ति होगी।