Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शीशगढ़ में बिजली करंट से घोड़े की मौत, तांगा चालक बाल-बाल बचा, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 04/02/2026 10:28:06 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 04/02/2026 10:28:06 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कस्बे में बिजली के पोल से कच्चे रास्ते में करंट उतरने से एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर स्थित एक मदरसे के पास हुई। गनीमत रही कि तांगा चालक बाल-बाल बच गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कस्बे में बिजली के पोल से कच्चे रास्ते में करंट उतरने से एक घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शीशगढ़-बहेड़ी मार्ग पर स्थित एक मदरसे के पास हुई। गनीमत रही कि तांगा चालक बाल-बाल बच गया। पीड़ित परिवार ने इस मामले में पुलिस और बिजली विभाग से न्याय की गुहार लगाई हैजानकारी के अनुसार, कस्बे के पूर्वी हिस्से में स्थित एक मदरसे तक नगर पंचायत के पोल से बिजली की केबल बिछाई गई है।बारिश के कारण पोल और केबल के माध्यम से बिजली का करंट कच्चे रास्ते की जमीन में उतर आया कस्बा निवासी इकरार अहमद अपने घोड़ा-तांगे के साथ खेत से पॉपुलर के पेड़ लेने जा रहे थे। जैसे ही वह मदरसे के पास वाले कच्चे रास्ते पर पहुँचे, उनका घोड़ा अचानक करंट की चपेट में आ गया करंट लगते ही घोड़ा बुरी तरह छटपटाया और जमीन पर गिर पड़ा। तांगा चालक इकरार अहमद ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए खुद को बचाया और रस्सी की मदद से घोड़े को करंट के दायरे से बाहर खींचा। उन्होंने घोड़े को बचाने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन बिजली का झटका इतना तीव्र था कि जानवर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 


घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुँचे और प्रभावित लाइन को काट दिया इस घटना से पीड़ित इकरार अहमद के परिवार को भारी नुकसान हुआ है। इकरार अहमद ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है, इस संबंध में थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने फिलहाल मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। वहीं, बिजली विभाग के एसडीओ विशाल कंसल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें यह मामला अभी संज्ञान में आया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।