Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सैकड़ों बुजुर्ग और दिव्यांगों को कंबल वितरित, ठंड में मिली राहत

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 08/01/2026 11:35:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 08/01/2026 11:35:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विकासखंड छानबे में शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मिर्जापुर के विकासखंड छानबे में शीतलहर से बचाव के उद्देश्य से राजस्व विभाग द्वारा निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत ब्लॉक मुख्यालय पर लगभग 200 तथा ग्राम सभा गाजीपुर में 125 कंबलों का वितरण किया गया। ग्राम सभा गाजीपुर की निराश्रित महिलाओं ने बताया कि कड़ाके की ठंड में कंबल मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। महिलाओं ने कहा कि यह सहायता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की गरीब-कल्याणकारी सोच का परिणाम है। उन्होंने कंबल वितरण के लिए ग्राम प्रधान के प्रति आभार भी व्यक्त किया। इस कार्यक्रम का लाभ गरीब, असहाय, बुजुर्ग, विधवा एवं दिव्यांग लोगों को मिला। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई। एक वृद्ध महिला ने बताया कि ठंड के इस मौसम में कंबल मिलना उनके लिए किसी संबल से कम नहीं है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि भाजपा सरकार सदैव गरीबों, बुजुर्गों और जरूरतमंदों की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ठंड से बचाव हेतु कंबल वितरण जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं लगातार संचालित की जा रही हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गैपुरा संतोष पाठक, सुनील अग्रहरि, महेंद्र जायसवाल, संतोष सिंह, ग्राम प्रधान शिवलखन सहित तहसीलदार सदर डॉ. विशाल शर्मा, खंड विकास अधिकारी रामपाल, सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश सिंह, सचिव राकेश तिवारी, कानूनगो उमाकांत मिश्रा एवं लेखपाल शंभूनाथ उपस्थित रहे।


Featured News