Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: सलूंबर एवं राजसमंद के कांग्रेस एससी विभाग प्रभारी बनाए मांगी लाल बैरवा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , Date: 08/01/2026 05:28:30 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Bharat Bunkar ,
  • Date:
  • 08/01/2026 05:28:30 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: 08/01/2026, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एडवोकेट मांगी ला बेरवा को स

विस्तार

राजस्थान: 08/01/2026, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी विभाग की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं एडवोकेट मांगी ला बेरवा को सलूंबर एवं राजसमंद जिले के एससी विभाग प्रभारी बनाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।नगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भवानी शंकर लोहार ने बताया कि उक्त मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपस में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई। इस मौके पर सेवानिवृत्ति व्याख्याता एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लक्ष्मी नारायण व्यास, सुभाष शर्मा, देवेश बारेगामा, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मंसूरी, जमील खान पठान, अंबा लाल मोची, भेरू लाल गाडरी, राबिया खान आदि उपस्थित रहे।