-
☰
मध्य प्रदेश: ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय द्वारा राजयोग मेडिटेशन व राजनीति विंग कार्यक्रम हुआ आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर पोरसा की मुख्य सेवा केन्द्र के द्वारा आज राजयोग मेडिटेशन शिविर एवं राजनीति विंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गांधीनगर पोरसा की मुख्य सेवा केन्द्र के द्वारा आज राजयोग मेडिटेशन शिविर एवं राजनीति विंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार गुप्ता ने किया जिसमें बीके रेखा बहन के मार्गदर्शन में जिसमें कहा गया। मेडिटेशन अर्थात् मन को ईश्वर मैं सकारात्मक चिंतन के साथ मन को एकाग्र करना मन को एकाग्र करना, जिससे मन को एक ऊर्जा प्रदान हो और सकारात्मक सोच रख पाने में सक्षम हो सके। हम सभी को अपने दैनिक दिनचर्या मैं मेडिटेशन का अभ्यास अवश्य करना चाहिए, जिस प्रकार से आज लोग बीमार होते हैं। तो मेडिसन लेते हैं। दवा खाकर वो स्वयं को स्वस्थ महसूस कर लेते है उसी प्रकार से मेडिटेशन के अभ्यास करने से हम स्वयं को ऊर्जावान और सकारात्मक ऊर्जा और परमात्मशक्तियों का अनुभव कर सकते हैं और शुभ सोच रख पाएंगे शुभ बोल बोल पाएंगे सब के लिए शुभ भावनाएँ और शुभकामनाएं रख पाएंगे, जिससे हमें सभी की दुआएँ मिलेंगी। हमें शांति का अनुभव होगा हमारा जीवन आनंदमय होगा और हम 1 दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार कर पाएंगे। एक होकर रह पाएंगे ताकि हमारे घर और परिवार को भी सकारात्मक ऊर्जा में रहने का अवसर मिले परमात्मा की शक्तियों को हम अपने घर परिवार में महसूस कर सके और प्रतिदिन भगवान का स्मरण चिंतन मनन कर सके तो सफलता हम से दूर नहीं सफलता हमारे कदमों में होगी बस ज़रूरत है। शुभ सोच रखने की शुभ बोलने की शुभ कार्य करने की और सभी से मिल जुलकर रहने भाजपा जिला उपाध्यक्ष जिनेश जैन ने कहा कि राजनीति में वही व्यक्ति सफल है, जो ईश्वर का भजन ध्यान ओर उसके अंदर कार्य कुशलता मधुरता और जनता के प्रति सेवा में समर्पित रहने की भावना होनी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण अगर वह अपने आप को चिंतित महसूस करता है, तो उसको थोड़ी देर के लिए ईश्वर का ध्यान मेडिटेशन करने से उसकी चिंताएं कम हो सकती हैं। कार्यक्रम के इस अवसर पर बीके रेखा बहन,जिला उपाध्यक्ष दिनेश जैन,पूर्व जिला उपाध्यक्ष साहब सिंह तोमर, जिला मंत्री बबलू बघेल ,नगर मंडल अध्यक्ष संदीप उपाध्याय, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता, सैकड़ों भाई बहन आदि उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: बेमेतरा में यातायात जागरूकता रथ को SSP ने दिखाई हरी झंडी
उत्तर प्रदेश: गोण्डा में विशेष अभियान अवैध हूटर, ब्लैक फिल्म और प्रेशर हॉर्न पर सख्त कार्रवाई
राजस्थान: रंगदारी गिरोह के चार आरोपी रिमांड पर, जुलूस निकालकर संदेश दिया
उत्तर प्रदेश: पूर्व प्रमुख आजाद विक्रम सिंह ने जन्मदिन पर हजारों लोगों में कंबल वितरित किया गया
बिहार: रामराज्य और ग्रामीण रोजगार पर बोले विवेक ठाकुर
उत्तर प्रदेश: करन भूषण का वीडियो सॉन्ग सोशल मीडिया पर हुआ वायरल