Contact for Advertisement 9650503773


हरियाणा: पूर्व मंत्री अभय सिंह ने इंद्रजीत को ‘बब्बर शेर’ कहा, राव नरबीर सिंह ने बयान का बचाव किया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

हरियाणा  Published by: Satish , Date: 08/01/2026 05:29:27 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Satish ,
  • Date:
  • 08/01/2026 05:29:27 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हरियाणा के उद्योग वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह ने अपने मन की भावना व्यक्त करते हुए इंद्रजीत सिंह को बब्बर शेर बताया।

विस्तार

हरियाणा: हरियाणा के उद्योग वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह ने अपने मन की भावना व्यक्त करते हुए इंद्रजीत सिंह को बब्बर शेर बताया। उन्होंने कहा कि कोई दो दिन पहले अपनी भावना व्यक्त करता है, कोई दो दिन बाद, आदमी अपने मन की भावना जरुर प्रकट करता है। उक्त ब्यान उन्होंने नगर परिषद की पूर्व चेयरपर्सन और भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती सैनी के निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कही।  गौरतलब है कि तीन दिन पहले पूर्व मंत्री डॉ अभय सिंह ने गांव भुंगारका में नववर्ष पर आयोजित एक समारोह में मंच से राव इंद्रजीत सिंह का नाम लिए बिना इशारों ही इशारों में उन्हें सभी लोगों को खाने वाला बब्बर शेर कहा था, वही राव नरबीर सिंह भी राव इंद्रजीत के खिलाफ कई बार खुले मंचों से बयान दे चुके हैं। 

राव इंद्रजीत सिंह के बारे में पूछे जाने पर राव नरबीर सिंह ने कहा कि हम दोनों एक ही पार्टी में है, लेकिन विचारधारा में थोड़ा-बहुत अंतर हो जाता है। समयानुसार अपनी बात कहने का प्रजातंत्र में हर एक को अधिकार है। हम भी कहते हैं और भी कोई कहना चाहे तो कह सकता है। आईएमटी महेंद्रगढ़ के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी महेंद्रगढ़ में बनने वाली आईएमटी के लिए जमीन को लेकर विवाद है। अभी वहां जमीन नहीं मिली है। जिस दिन जमीन पूरी मिल जाएगी, उस दिन हम महेंद्रगढ़ में आईएमटी बनाने की घोषणा कर देंगे। इस बारे में उनकी महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह से बात हो चुकी है। कोसली में बनेगी आईएमटी उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में बनने वाली 10 आईएमटी में से एक आईएमटी कोसली में बनेगी। इसके लिए जमीन लेने की प्रक्रिया जारी है। इससे जिला रेवाड़ी के लोगों के साथ-साथ दक्षिण हरियाणा के लोगों को भी फायदा मिलेगा। 


जी राम जी योजना पर कांग्रेस फैला रही भ्रांतियां राव नरबीर सिंह ने कहा कि जी राम जी योजना पर कांग्रेस पार्टी भ्रांतियां फैला रही है, जबकि इसमें ऐसा कुछ नहीं है। इस योजना को पूर्व की मनरेगा योजना में बदलाव करते हुए केंद्र सरकार ने लांच किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण रोजगार और आजीविका के अवसरों को बढ़ाना है, जिसमें 125 दिन का रोजगार गारंटी और समय पर भुगतान जैसे सुधार शामिल है, ताकि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। 
इस मौके पर अटेली के पूर्व विधायक सीताराम यादव भी नजर आए। सीताराम यादव अब एंटी राव इंद्रजीत सिंह खेमे के साथ लगातार दिखाई देने लगे हैं। वो अटेली से पूर्व विधायक हैं। इस बार उनकी टिकट काटकर आरती राव को दी गई थी। चुनाव के समय तो वे आरती राव के साथ नजर आ रहे थे, मगर अब कुछ दिनों से वो एंटी राव गुट के साथ नजर आ रहे हैं। इस मौके पर नगर परिषद के उप प्रधान संजय यादव, अमित मिश्रा, विजय सांगवान, संजय सैनी, अजय  सैनी, पार्षद सिकंदर सैनी, मोहन भारद्वाज, पार्षद विशाल सैनी, पूर्व पार्षद रोहतास सैनी व पूर्व पार्षद मीना सोनी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।