-
☰
उत्तर प्रदेश: अंशिका के रूप में हुई पहचान, रेप व हत्या की आशंका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: कठेला समय माता थाना क्षेत्र में सिकरी नाले में गुरुवार को नग्न अवस्था में किशोरी की लाश मिली थी। किशोरी का शव उसके घर से 4 किलोमीटर दूर मिला था। शुक्रवार को मृतका की पहचान 16 वर्षीय अंशिका के रूप में
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कठेला समय माता थाना क्षेत्र में सिकरी नाले में गुरुवार को नग्न अवस्था में किशोरी की लाश मिली थी। किशोरी का शव उसके घर से 4 किलोमीटर दूर मिला था। शुक्रवार को मृतका की पहचान 16 वर्षीय अंशिका के रूप में हुई, जो इसी थाना क्षेत्र के धोबहा, पठान डीह टोला डिहवा की निवासी थी। शव की स्थिति और घटनाक्रम को देखते हुए ग्रामीणों ने इसे सामान्य मौत नहीं माना है और इसमें रेप व हत्या की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को कठेला जुनूबी गांव के टोला पोखरभिटवा के कुछ ग्रामीण अपने पशुओं को चराने सिकरी नाले की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर नाले में मुंह के बल पड़े एक नग्न शव पर पड़ी। इस खबर के फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कठेला समय माता थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अभय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा किया। हालांकि, आसपास के गांवों में शव की शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने नाले के किनारे घास-फूस, मिट्टी और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच कर साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को घटनास्थल से किशोरी के कपड़े और जूते भी मिले हैं, जिन्हें सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस उस समय आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदा किशोरियों की जानकारी जुटाने में लगी रही। शुक्रवार को शव की पहचान अंशिका के रूप में होने के बाद मामला और उलझ गया। पुलिस के अनुसार अंशिका के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उसके पिता का नाम पटवारी और माता का नाम रेखा देवी बताया जा रहा है। परिजनों के मुताबिक अंशिका तीन फरवरी को अचानक घर से लापता हो गई थी। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार