Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद में आयोजित समारोह में पुलिस, चिकित्सा, समाजसेवा और मातृशक्ति से जुड़े लोगों को मिला सम्मान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Sunil Kapoor , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 18/05/2026 10:53:59 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Sunil Kapoor ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 18/05/2026 10:53:59 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आओ हाथ बढ़ाएं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “श्रमवीर एवं कर्मवीर सम्मान समारोह” एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आओ हाथ बढ़ाएं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित “श्रमवीर एवं कर्मवीर सम्मान समारोह” एवं मातृशक्ति सम्मान समारोह बड़े ही गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राजेंद्र पेंसिया (जिलाधिकारी मुरादाबाद) सतपाल अंतिल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद) एवं शक्ति दुबे (ज्वाइंट मजिस्ट्रेट) उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज सेवा, मातृशक्ति सम्मान एवं जनहित में कार्य कर रहे लोगों की सराहना करते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी डॉक्टर राजेंद्र पेंसिया ने कहा कि समाज में इस तरीके के कार्यक्रम होते रहने चाहिए इससे जो पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं उनका मनोबल बढ़ता है और समाज में एक सार्थक संदेश जाता है।

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस, पुलिस विभाग एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कर्मवीरों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुभाष गंगवार (एसपी ट्रैफिक), कुलदीप गुप्ता (सीओ ट्रैफिक), सुनीता दहिया (सीओ कोतवाली), आभा शर्मा (सीओ एलआईयू), अमित यादव (एसआई एसओजी), राकेश सिंह (इंस्पेक्टर नागफनी), राजीव तोमर (टीएसआई), कपिल कुमार (टीएसआई), ओम शुक्ला (एसआई लालबाग), मिथलेश कुमार सिंह (टीआई), आशीष प्रताप सिंह (सीओ भोजपुर), अभिनव द्विवेदी, राजेश कुमार एवं अशोक कुमार शामिल रहे। मुरादाबाद गौरव रत्न सम्मान से श्री यशपाल गुप्ता (आर्किटेक्ट), श्री सुधीर गुप्ता (एडवोकेट) एवं श्री ज्ञानेंद्र गांधी (समाजसेवी) को सम्मानित किया गया।

मातृशक्ति सम्मान से श्रीमती ज्योत्सना मुंजाल, अनीता गुप्ता,  नीलम कोठीवाल,किरण साहू,जया शर्मा (मथुरा), गरिमा सिंह, सपना एवं  ज्योति ठाकुर को सम्मानित किया गया। कर्मवीर सम्मान से डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. राहुल जायसवाल, डॉ. भास्कर अग्रवाल डॉ आशुतोष अग्रवाल,एवं डॉ. अंकित गुप्ता को सम्मानित किया गया। गौ सेवा सम्मान से प्रमोद राणा, प्रमोद सैनी एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ कार्तिक हांडा एवं शौर्य हांडा को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रमवीर पुरस्कार के अंतर्गत कुछ डिलीवरी बॉयज को भी सम्मानित कर उन्हें मोमेंटो के साथ एक-एक हेलमेट प्रदान करके उनके परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष गीतांजली पांडेय के साथ  ट्रस्ट के संरक्षक करणवीर सिंह, राजेश रस्तोगी के अलावा राघव रस्तोगी ,रूबी ठाकुर,रचित गुप्ता, सतेंद्र गुज्जर, सिद्धार्थ कौशिक, मनमीत चहल, मनोज सिंह, प्रियंका भटनागर, सुमित सैनी, अंकुर अग्रवाल, सनी सेठी एवं हर्षित रस्तोगी उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त श्री गुरविंदर सिंह, श्री धवल दीक्षित, डॉ. विशेष गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमा सिंह ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन लोगों को सम्मानित करना था जो अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।