Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पीएम सूर्य घर योजना के 141 लम्बित प्रकरणों के 10 दिन में निस्तारण के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश   Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 05/02/2026 01:45:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 05/02/2026 01:45:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 04 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, की अध्यक्षता में ‘‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘‘ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के अलावा सच्चिदानन्द तिवारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, श्रीमती उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर, जीएमआर प्रतिनिधि एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर मे 04 फरवरी, 2026 (सू0वि0)- मुख्य विकास अधिकारी सन्तोष कुमार वैश्य, की अध्यक्षता में ‘‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना‘‘ की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी के अलावा सच्चिदानन्द तिवारी परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, श्रीमती उपासना रानी वर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, राजदेव कुमार अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक) गाजीपुर समस्त अधिशासी अभियन्ता (विद्युत) गाजीपुर, जीएमआर प्रतिनिधि एवं परियोजना के अन्तर्गत जनपद गाजीपुर में पंजीकृत वेण्डर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विद्युत विभाग एवं बैंक स्तर में लम्बित योजनान्तर्गत आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिये गये कि लम्बित प्रकरणों को एक सप्ताह के भीतर निस्तारित किया जाए।

 

परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को निरन्तर अनुश्रवण कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि कुल 141 प्रकरण वेण्डर्स के स्तर पर लम्बित हैं, जिनमें बैंक द्वारा ऋण भुगतान कर दिया गया है तथा वेण्डर्स द्वारा स्टालेशन पेडिंग है। मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर द्वारा ऐसे समस्त प्रकरणों का सम्बन्धित वेण्डरों से समन्वय स्थापित कर 10 दिवस के भीतर निस्तारण कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी यूपीनेडा गाजीपुर को दिये गए।