-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गहमर में कारगिल विजय दिवस समारोह, यूनियन बैंक ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 06.08.2026 को देश के वीरों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में ‘‘कारगिल विजय दिवस‘
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज दिनांक 06.08.2026 को देश के वीरों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन करते हुए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर (गाजीपुर, उत्तर प्रदेश) में ‘‘कारगिल विजय दिवस‘‘ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गाज़ीपुर की इस ऐतिहासिक धरती और ‘‘एशिया के सबसे बड़े गाँव‘‘ गहमर की यह विशेषता है कि यहाँ का हर घर देश की सीमा की रक्षा से जुड़ा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंचल प्रमुख श्री टी कामेश्वर राव ने कहा गहमर को केवल एक गाँव नहीं, बल्कि श्वीरों की भूमिश् कहा जाता है, जिसने भारतीय सेना को हजारों जांबाज सैनिक दिए हैं। प्रथम विश्व युद्ध से लेकर 1999 के कारगिल युद्ध तक, गहमर के सपूतों ने माँ भारती के मस्तक को हमेशा ऊँचा रखा है। क्षेत्र प्रमुख श्री मुकेश रमन ने कहा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को इस बात का गर्व है कि हम इस पराक्रमी धरती और यहाँ के निवासियों की सेवा में समर्पित हैं। समारोह को संबोधित करते आंचलिक आश्वासन प्रमुख श्री दीप्तिमान गुप्ता जी ने कहा देश की सीमा पर हमारे जवान रक्षा कर रहे हैं, और देश की आर्थिक प्रगति में हम उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं। ईको बैंकिंग प्रमुख श्री अजय खरे ने कहा गहमर न केवल एशिया के सबसे बड़े गांव के रूप में विख्यात है अपितु देश के तीसरे सबसे बड़े सैनिकों के गांव के रूप में सुप्रसिद्ध है। यह हम सभी को गौरवान्वित करता है। बैंक के द्वारा सेना से सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी सुबेदार जन्मेजय सिंह, सुबेदार संतोष सिंह एवं सुबेदार वीर बहादुर के साथ अन्य सैन्यकर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री राजदेव कुमार, ईको बैंकिंग प्रमुख गाजीपुर क्षेत्र अभिमीत कुमार एवं बैंक के गहमर परिक्षेत्र के शाखा प्रबंधकों कि गरिमामय उपस्थिति रही।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
