-
☰
उत्तर प्रदेश: कायस्थ महासभा प्रतिनिधिमंडल ने मुरादाबाद डीआरएम विनीता श्रीवास्तव से की शिष्टाचार की भेंट
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद एंव निवर्तमान
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आज अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद का एक प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पंजीकृत जिला मुरादाबाद एंव निवर्तमान उपसभापति नगर निगम मुरादाबाद डा.गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के नेतृत्व में डी आर एम श्रीमती विनीता श्रीवास्तव जी से उनके सिविल लाइन स्थित कार्यालय में मिला और सम्पूर्ण विश्व में भारत वर्ष का नाम रोशन करने वाले कायस्थ रत्न स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा भेंट कर पूरे मुरादाबाद जिले के कायस्थों की तरफ से उनका स्वागत- सम्मान किया!इस अवसर पर बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में आदरणीय डी आर एम साहिबा ने सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और मुरादाबाद महानगर और रेलवे के बारे में संक्षिप्त चर्चा भी की। जिलाअध्यक्ष डा गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट ने डी आर एम साहिबा को अवगत कराया कि यह सम्पूर्ण कायस्थ समाज के लिए बड़े ही गर्व का विषय है कि हमारे जिले में हमारे कायस्थ समाज की मातृशक्ति आपके रूप में मुरादाबाद मंडल की डी आर एम के रूप में कार्य संभाल रही हैं , सम्पूर्ण कायस्थ समाज आपकी मुरादाबाद में उपस्थिति से अपने आप को गोरवान्वित महसूस कर रहा है,इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉक्टर गौरव श्रीवास्तव एडवोकेट के साथ प्रांतीय उपाध्यक्ष गिरिराज स्वरूप भटनागर प्रांतीय मंत्री श्री राजीव सक्सेना, जिला महासचिव एडवोकेट शेखर भटनागर, कोषाध्यक्ष श्री दीपक शरण सक्सेना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वेश भटनागर, संयुक्त सचिव श्री आशीष सक्सेना, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, नीतीश सिंह, अक्षय सक्सेना प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार