Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के श्रीदत्तगंज CHC में ‘मातृ छाया’ प्रोजेक्ट से लेबर रूम मजबूत, DM ने किया शुभारंभ

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 11:19:58 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Vijay Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 11:19:58 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। ब्लॉक श्रीदत्तगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रोजेक्ट 'मातृ छाया' के अंतर्गत लेबर रूम का व्यापक रिनोवेशन कराया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। ब्लॉक श्रीदत्तगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रोजेक्ट 'मातृ छाया' के अंतर्गत लेबर रूम का व्यापक रिनोवेशन कराया गया है। यह कार्य PSI Indiaद्वारा SBI Foundation के सहयोग से कराया गया है।  नए लेबर रूम की प्रमुख सुविधाएं: 1.आधुनिक LDR यूनिट: लेबर रूम को अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। 2.पूर्णतः वातानुकूलित: प्रसूताओं को अब साफ-सुथरा और ठंडा माहौल मिलेगा।  3.अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित: गर्भवती महिलाओं की जांच अब CHC पर ही संभव होगी। 4.गुणवत्तापूर्ण लॉजिस्टिक्स: जरूरी दवाएं और उपकरण भी उपलब्ध कराए गए हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसे Respectful Maternity Care के रूप में भी जाना जाएगा।

DM ने किया निरीक्षण एवं शुभारंभ: इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन जी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्रीदत्तगंज का निरीक्षण किया। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में हुई प्रगति का अवलोकन करते हुए लेबर रूम स्ट्रेंथनिंग LDR यूनिट का शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान DM ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, प्रसूति कक्ष एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं हर हाल में उपलब्ध कराई जाएं। श्रीदत्तगंज क्षेत्र की महिलाओं के लिए यह सौगात किसी वरदान से कम नहीं है।