-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश से खुर्जा में मार्केट की दीवार गिरी, छह दुकानों को भारी नुकसान; बड़ा हादसा टला
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुलंदशहर के खुर्जा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: खुर्जा में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बुलंदशहर के खुर्जा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फत्तो बाबली गेट स्थित मुर्तजा मार्केट में केपी स्कूल से सटी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में करीब छह दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि समय रहते वहां कोई व्यक्ति मौजूद न होने से जनहानि टल गई। जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के चलते दीवार काफी कमजोर हो चुकी थी। शुक्रवार को अचानक दीवार ढह गई, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। हादसे में कई दुकानों की दीवारें और सामान क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि घटना के समय दुकानों पर ग्राहक या राहगीर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इसे प्रशासन की लापरवाही बताते हुए समय रहते जर्जर दीवारों की मरम्मत न कराने पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि स्कूल परिसर की ओर की जमीन भी बारिश के कारण धंस गई है। इसके अलावा स्कूल के मैदान के अंदर दीवार से सटा हुआ एक नाला बना हुआ है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि स्कूल के समय या खेल गतिविधियों के दौरान यह दीवार गिरती, तो गंभीर जनहानि हो सकती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्कूल परिसर में पर्याप्त और मजबूत बाउंड्री वॉल नहीं होने के कारण लगातार खतरा बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र का तत्काल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त दीवार का सुरक्षित तरीके से पुनर्निर्माण कराने, जल निकासी व्यवस्था में सुधार करने तथा स्कूल और बाजार क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बीच जर्जर निर्माणों का सर्वे कराया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और किसी बड़ी जनहानि से बचा जा सके।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
