Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में सामूहिक विवाह समारोह: 251 जोड़ों का विवाह, मंत्री सुरेश खन्ना ने दी शुभकामनाएं

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhishek Kashyap , Date: 17/03/2026 12:21:24 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhishek Kashyap ,
  • Date:
  • 17/03/2026 12:21:24 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: ओसीएफ के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर, भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति में कुल 251 जोड़ों 211 हिन्दू एवं 40 मुस्लिम का विवाह सम्पन्न कराया गया। उपस्थित समस्त माननीयों ने नवयुगलों को उनके नव दाम्पत्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

अपने सम्बोधन में मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि जिन नव जोड़ों का विवाह सम्पन्न हो रहा है, उन्हें सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को शासन द्वारा निर्धारित आर्थिक सहायता एवं उपहार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से सम्पन्न कराना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि बेटियों के जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई तथा विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार ने ली है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रत्येक कन्या के खाते में 60,000 की एफडी कराई जाती है। इसके अतिरिक्त 25,000 की राशि से विवाह उपयोगी सामग्री जैसे साड़ी, पायल, बिछिया, बर्तन, पंखा, गद्दा आदि प्रदान किए जाते हैं। साथ ही ₹15,000 की धनराशि का उपयोग विवाह कार्यक्रम की व्यवस्था में किया गया।

मंत्री जी ने अवगत कराया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मातृ वंदना योजना के अंतर्गत 5000 रुपये  की सहायता भी प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों की आय 2 लाख रुपये तक निर्धारित है। कन्या सुमंगला योजनाअंतर्गत  बच्ची के जन्म से पढ़ाई लिखाई के लिए 6 चरणों में 25,000 रुपये तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में हजारों जोड़ों का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा चुका है। प्रदेश में कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत 23 लाख से अधिक बेटियों को लाभ प्रदान किया गया है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ इंदु अजनबी द्वारा किया गया तथा नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर माननीया महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष, ममता यादव, डी०सी०बी० चेयरमैन डी०पी०एस० राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत भावलखेडा एवं निगोही,पूर्व अध्यक्ष सफाई आयोग सुरेन्द्र बाल्मीकि,  छावनी परिषद सभासद अवधेश कुमार दीक्षित, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, नगर निगम, जिला परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी तथा राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी उपस्थित रहे।