Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: शॉर्ट सर्किट होने के कारण घर में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , Date: 06/02/2026 11:33:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju(UP) ,
  • Date:
  • 06/02/2026 11:33:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी रेलवे विभाग में तैनात ट्रेन मैनेजर राम लखन पुत्र बाबूराम के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फतेहगंज पश्चिमी जिला बरेली के थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव थानपुर निवासी रेलवे विभाग में तैनात ट्रेन मैनेजर राम लखन पुत्र बाबूराम के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। घर में रखा सारा घरेलू सामान, जरूरी दस्तावेज़ व कीमती सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार रामलखन रेलवे विभाग में ट्रेन मैनेजर के पद पर बरेली में तैनात हैं। घटना के समय वे अपनी पत्नी सरोज के साथ शॉपिंग के लिए बरेली मार्केट गए हुए थे। तब उनके घर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गांव वालों के द्वारा सूचना दिए जाने पर दंपति घर पहुँचे तो देखा कि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

 

तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल वाहन मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग में बीमा पॉलिसी, वाहन की आरसी, जमीन से संबंधित कागजात, शैक्षिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक सहित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जल गए। इसके अलावा फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कूलर, एसी, सीलिंग फैन, एलसीडी टीवी, मिक्सर, साउंड सिस्टम, फर्नीचर, कपड़े  तथा सोने-चांदी के आभूषण समेत पूरा घरेलू सामान नष्ट हो गया। पीड़ित रामलखन ने थाना फतेहगंज पश्चिमी में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को तस्करा इत्तफाकिया दर्ज कर लिया है। गनीमत रही कि इस भीषण आग की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हो गया।